Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम की दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी से आगबबूला भाजपा, सीएम बोले-कांग्रेस और राजद ने निर्लज्जता की सारी हदें पार की

जयपुर : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के साथ भाषा की मर्यादाएं भी लांघने लगे हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर अभद्र टिप्पणी ने नया विवाद पैदा कर दिया. देशभर में भाजपा नेता आगबबूला हैं. कांग्रेस-आरजेडी नेताओं को निशाने पर ले रहे हैं. इसी कड़ी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार देर रात बयान जारी पीएम पर मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की घोर निंदा की.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस-आरजेडी ने निर्लज्जता की सभी हदें पार कर दी. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माताजी पर की अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है. इस कृत्य के लिए देश कांग्रेस-आरजेडी को कभी माफ नही करेगा. उन्होंने कहा कि मां जानकी की पावन धरती, ज्ञान की भूमि और तपोस्थली बिहार में प्रधानमंत्री जी की दिवंगत माताजी का अपमान इन पार्टियों के चरित्र और संस्कार को बताता है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित इंडी ठगबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है और कैसे देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में बिठाया हुआ है. जिन पूज्य माताजी ने संघर्ष और गरिमापूर्ण जीवन जिया, उन पुण्यात्मा के शतायु होकर देवलोकगमन के बाद उनका कांग्रेस-आरजेडी के मंच से अपमान भारत की महान परंपरा में अस्वीकार्य है.

Advertisement Box

इनकी मति भी भ्रष्ट: मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मातृशक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक कानून बना रहे हैं, वहीं दो शहजादे महिलाओं के प्रति अपनी निकृष्ट मानसिकता दिखा रहे हैं. यह भारत की मातृशक्ति का घोर अपमान है. कांग्रेस की परंपरा रही है कि जब भी चुनाव हारने लगते हैं तो अपशब्दों पर उतारू हो जाते हैं. ये खुद भी भ्रष्ट हैं और इनकी मति भी भ्रष्ट है. बिहार के लोग समझ गए कि ये इंडी गठबंधन वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दरभंगा जिले का बताया जा रहा है, जहां से बुधवार सुबह कांग्रेस-राजद की यात्रा शुरू हुई थी, जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राजद के तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरपुर रवाना हुए थे. भाजपा अब इस मुद्दे के जरिये कांग्रेस और आरजेडी को घेरने की पूरी तैयारी में है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें