Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कार की नंबर प्लेट बदल पुलिस को दे रहे थे चकमा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

झालावाड़: शहर की कोतवाली पुलिस ने कार की नंबर प्लेट बदलकर पुलिस को चकमा देकर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों से नकबजनी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी-नकबजनी की वारदात के खुलासे के निर्देश दिए गए. कोटा रोड पर करीब 6 माह पहले अनमोल रेजीडेंसी में मकान के खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा हुआ. वारदात के बाद फरियादी की शिकायत पर क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. इनके आधार पर संदिग्ध कार की पहचान की गई. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में मकान की रेकी करते थे और बाद में कार की नंबर प्लेट बदलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. चोरी के बाद कार की नंबर प्लेट फिर बदल देते थे.

Advertisement Box

एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुकेत निवासी सीताराम तथा आकाश बैरवा को गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस दोनों से चोरी किए माल की बरामदगी में जुटी है. अनुसंधान के दौरान पुलिस को चोरी की अन्य वारदातों के काफी खुलासा होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि जिले में चोरी के वारदातों में काफी बढ़ोतरी हुई. बदमाश चोरी के नए तरीके ईजाद कर रहे हैं. चोरी के कई मामलों में बदमाश सीमावर्ती जिले से वारदात को अंजाम देना पाया, जो जिले में वारदात को अंजाम देने के बाद अपने वाहन से गायब हो जाते हैं.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें