Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पापा-मम्मी मुझे माफ करना, बहन को नहीं दे पाया प्यार…और युवक ने दे दी जान

धौलपुर: शहर के कोतवाली थाना इलाके में एक 25 साल के युवक ने जान दे दी. युवक रीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. स्थानीय पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से डेड बॉडी का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है. घटना से परिजनों में मातम पसर गया है.

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय प्रदीप बघेल पुत्र प्रभु दयाल बघेल निवासी गडरपुरा मंगलवार सुबह घर से निकला था. छीतरिया ताल पर पहुंच कर युवक ने परिजनों के नाम एक नोट लिखकर जान दे दी. इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया.

Advertisement Box

स्थानीय लोगों की खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. मौके से पुलिस ने नोट एवं युवक की चप्पल और कपड़े बरामद किए. एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक की डेड बॉडी का रेस्क्यू कर लिया है. पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवा गया.

रीट परीक्षा में असफल नहीं होने की वजह से युवक ने जान दी है. पुलिस ने नोट बरामद किया है. मामले की पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है.

नोट बरामद : छीतरिया ताल के पास से पुलिस को एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है- रीट का प्रेशर अब सहन नहीं हो रहा है. मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना. छोटा भाई मेरी जान है. बहन को प्यार नहीं दे पाया. इसको लिखने के बाद युवक ने जान दे दी.

सत्र 2021-22 में रीट परीक्षा में हुआ था सफल : मृतक युवक प्रदीप बघेल की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि वर्ष 2021-22 में प्रदीप ने रीट परीक्षा को पास किया था. काउंसलिंग के दौरान राजस्थान का हनुमानगढ़ जिला मिला था,

लेकिन आरपीएससी ने त्रुटि बताकर चयन से बाहर कर दिया था. इसके बाद प्रदीप मानसिक अवसाद में चला गया था. रीट की परीक्षाएं भी दे रहा था, लेकिन हताश होकर बेटे ने जान दे दी. इस घटना से परिवार सदमे में चला गया है. मृतक के दो भाई एवं दो बहनें हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें