Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस में पदोन्नतियों का रास्ता साफ, डीजीपी राजीव शर्मा बोले-इसी साल हो जाएंगे अटके प्रमोशन

डूंगरपुर: राजस्थान पुलिस के मुखिया राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जयपुर में कानूनी अड़चनों की वजह से पुलिस विभाग में पदोन्नतियां रुकी हुई थी. इसका असर पूरे प्रदेश में हुआ, लेकिन अब मामले सुलझा लिए गए और प्रक्रिया शुरू कर दी. पदोन्नति के कार्य में जल्दी से तेजी लाते इस साल तक सभी अटकी पदोन्नतियां पूरी कर ली जाएगी. आगे से हर साल नियमानुसार पदोन्नति की प्रक्रिया की जाएगी. पुलिस महानिदेशक (DGP) शर्मा ने डूंगरपुर दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को उदयपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक भी ली और अपराधों की रोकथाम पर चर्चा की.

पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने अधिकारियों के साथ शराब तस्करी रोकने पर चर्चा की.उन्होंने कहा कि शराब जिस रास्ते से आ रही है, वहां कोई पुलिस थाना है और किसी पुलिस अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. भवनों की समस्या को लेकर पुलिस हाउसिंग विभाग काम कर रहा है. जहां भी समस्या है, वहां नए भवन बनाए जा रहे है. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश का मामला स्थानीय स्तर का है. पुलिस अधिकारी चाहे तो कार्य के अनुसार साप्ताहिक अवकाश दे सकते हैं, लेकिन इसके लिए सार्वजनिक आदेश नहीं दे सकते हैं. कई जगह परिस्थिति अलग होती है और अवकाश से कार्य प्रभावित हो सकता है. वहीं, पुलिस लाइन में पौधारोपण भी किया. DGP शर्मा के साथ उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव, डीआईजी (कार्मिक) कुंवर राष्ट्रदीप मौजूद थे.

Advertisement Box

बेटियों से पूछा-कौन पुलिस में जाना चाहेगा: पौधरोपण लिए पुलिस लाइन पहुंचे डीजीपी का पुलिसकर्मियों की बेटियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बेटियों ने कहा वेलकम सर. डीजीपी ने बेटियों से पूछा कि आप में से कौन पुलिसकर्मी बनना चाहता है. बेटियों ने पुलिस लाइन में जर्जर क्वार्टर की समस्या बताई. आरआई भैय्यालाल से जर्जर भवनों की जानकारी ली. एसपी मनीष कुमार ओर एएसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 50 लाख का बजट सेक्शन हो गया है.

पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश: पौधरोपण के बाद डीजीपी ने पुलिस लाइन में वागड़ सरोवर प्रोजेक्ट की जानकारी ली. उन्होंने प्लांटेशन पर जोर दिया. उन्होंने ओपन जिम को लेकर निर्देश दिए. सिंचाई और पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश दिए.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें