Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संघ की 3 दिवसीय समन्वय बैठक जोधपुर में होगी, भागवत होंगे शामिल

जोधपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके विविध संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 5 से 7 सितंबर को जोधपुर में होगी. यह बैठक हर वर्ष आयोजित होती है. गत वर्ष पालक्काड, केरल में हुई थी. इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे. इसमें भाजपा सहित 32 संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.

जोधपुर विश्व संवाद केंद्र की ओर से जारी व्यक्तव्य में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि साल में एक बार होने वाली इस अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों के चयनित पदाधिकारी सहभागी होते हैं. यह सभी संगठन संघ विचारों के अनुरूप समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक रूप से कार्यरत है. सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक पद्धति से सामाजिक परिवर्तन एवं व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं.

Advertisement Box

बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी छह सह सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागिता करेंगे. बैठक में राष्ट्र सेविका समिति, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ सहित 32 संघ प्रेरित विविध संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे. गत वर्ष ऐसी बैठक सितंबर 2024 में पालक्काड, केरल में हुई थी.

आंबेकर ने बताया कि बैठक में सभी संगठन कार्य क्षेत्र में अपने अनुभवों के आधार पर परिस्थितियों का आकलन प्रस्तुत करेंगे. राष्ट्रीय एकात्मता, सुरक्षा एवं सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में व्यापक चर्चा और करणीय कार्यों में परस्पर समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक कदमों की पहल होती है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी हो सकती है चर्चा : भारतीय जनता पार्टी संघ का राजनीतिक संगठन है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक नए अध्यक्ष का नाम घोषित नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि केंद्र में बदले हुए समीकरण को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम को घोषित करने से पहले संघ की सहमति आवश्यक है. ऐसे में इस समन्वय बैठक में इस पर भी चर्चा हो सकती है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें