Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंचायत चुनाव जल्दी कराने के एकलपीठ के आदेश पर रोक

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ की ओर से गत 18 अगस्त को प्रदेश की पंचायतों के चुनाव जल्दी कराने और करीब डेढ़ दर्जन प्रशासकों को पद से हटाने पर रोक के आदेश की क्रियान्विति पर खंडपीठ ने रोक लगा दी है. जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संजीत पुरोहित ने यह आदेश राज्य सरकार की अपील पर दिए.

अपील में अतिरिक्त महाधिवक्ता कपिल प्रकाश गुप्ता ने बताया कि एकलपीठ ने गत 18 अगस्त को पंचायतों के चुनाव जल्दी कराने के आदेश देते हुए याचिकाकर्ता प्रशासकों को पद से हटाने पर रोक लगाई थी. अपील में कहा गया कि पूर्व में पंचायतों के तीन चरणों में चुनाव हुए थे. ऐसे में संबंधित सरपंचों का कार्यकाल भी अलग-अलग चरणों में पूरा हो रहा है.

Advertisement Box

राज्य सरकार सभी पंचायतों के चुनाव एक साथ कराना चाहती है. ऐसे में कार्यकाल पूरा कर चुके सरपंचों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया गया. यह व्यवस्था अस्थाई तौर पर और पंचायतों के दैनिक कामकाज को सुचारू चलाने के लिए की गई थी. वहीं बाद में कुछ प्रशासकों की शिकायत मिलने पर उसे पद से हटाया गया था. अपील में कहा गया कि इन हटाए गए प्रशासकों की किसी प्रकार की विधिक क्षति नहीं हुई है. नए चुनाव के बाद इन्हें वैसे भी हटाया जाना था.

इसके अलावा एकलपीठ के सामने लगी याचिकाओं में जल्दी चुनाव कराने को लेकर भी कोई मुद्दा नहीं था. ऐसे में मामले में एकलपीठ की ओर से दिए आदेश को रद्द किया जाए. गौरतलब है कि एकलपीठ ने करीब डेढ़ दर्जन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा था कि कार्यकाल पूरा होने के छह माह में चुनाव कराए जाने चाहिए. वहीं अदालत ने बिना सुनवाई का मौका दिए याचिकाकर्ता प्रशासकों को हटाने के आदेश को भी रद्द कर दिया था.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें