Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान नौकरशाही में फिर फेरबदल, 10 IPS अधिकारियों के तबादले

जयपुर : राज्य सरकार ने एक बार फिर नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें से 6 आईपीएस अफसर ऐसे हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के उपरांत पोस्टिंग दी गई है. कार्मिक विभाग ने देर रात इस संबंध में तबादला सूची जारी की थी. जिन आईपीएस अफसर के तबादला किए गए हैं उनमें तीन आईपीएस 2021 बैच, दो आईपीएस 2022 बैच और चार अफसर 2023 बैच के हैं.

कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक हेमंत कलाल को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयपुर शहर पूर्व लगाया गया है. कुंबले शरण गोपीनाथ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलवर शहर, रोशन मीणा को अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त जोधपुर पश्चिम, उषा यादव को सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं, अजय सिंह राठौड़ को सहायक पुलिस अधीक्षक किशनगढ़ अजमेर, आशिमा वासवानी को सहायक पुलिस अधीक्षक मावली उदयपुर, पाटिल अभिजीत तुलसीराम को सहायक पुलिस अधीक्षक राजगढ़ चूरू, जतिन जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक नागौर, माधव उपाध्याय को सहायक पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा सदर और प्रतीक सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त जोधपुर पूर्व लगाया गया है.

Advertisement Box

अब डीजी और एडीजी स्तर पर तबादले का इंतजार : प्रदेश में पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची का इंतजार हो रहा है. करीब 25 से ज्यादा डीजी और एडीजी रैंक के अधिकारी हैं, जिनकी तबादला सूची को लेकर सियासी और नौकरशाही के गलियारों में भी इंतजार हो रहा है. इनमें कई डीजी और एडीजी तो ऐसे हैं जो पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय से लगे हुए हैं. इनमें क्राइम ब्रांच के एडीजी दिनेश एमएन और जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ का भी नाम शामिल हैं. दरअसल, करीब 1 महीने पहले जारी हुई आईपीएस की बड़ी तबादला सूची के बाद ही डीजी और एडीजी रैंक के अधिकारियों की तबादला सूची पर सरकार में मंथन हो रहा था, लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं हुई.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें