Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बप्पा को भोग लगाने के लिए घर पर इन सब्जियों से बनाएं बर्फी, जानें रेसिपी

गणेश चतुर्थी के दिन लोग धूमधाम से बप्पा को घर और पंडालों में लेकर आते हैं. 10 दिनों तक इस पावन उत्सव को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है. विधि विधान से बप्पा की पूजा की जाती हैं. सभी मिलकर भजन और कीर्तन करते हैं. सुबह और शाम में आरती के समय वातावरण मन को सुकून देने वाला होता है. बड़े पंडालों में श्रद्धालु दूर-दूर से बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. घर के सदस्य और पड़ोसी सभी मिलकर बप्पा की सेवा करते हैं.

बप्पा को भोग लगाने के लिए तरह-तरह की मिठाइयां और स्वादिष्ट पकवान बनाएं जाते हैं. ज्यादातर बेसन लड्डू और मोदक का भोग लगाया जाता है. लेकिन आप बेसन और मावे से अलावा इन सब्जियों से भी मिठाइयां बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे कुछ मिठाइयां जिन्हें सब्जियों से बनाया जा सकता है.

Advertisement Box

लौकी की बर्फी

आप घर पर लौकी की बर्फी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो लौकी का छिलका निकाल लें. इसके बाद इसे पानी से साफ कर लें. अब इसे कद्दूकस करें. इसके बाद एक पैन में दूध गर्म करें. लौकी का पानी निकाल कर इसे दूध में डालें और धीमी आंच पर पकाएं. इसके बाद इसमें चीनी डालें और पकाएं. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, 2 बड़े चम्मच देसी घी, एक चुटकी हरा फूड कलर डालें. जब पेस्ट थोड़ा गाढ़ा हो जाए और पानी सूखने जाए, तब कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश इसमें डालें. इसे मिलाएं और एक थाल में निकाल लें. हल्का ठंडा होने पर इसे बर्फी की आकार दें.

कद्दू की बर्फी

इसे बनाने के लिए कद्दू को छीलकर बारीक कद्दूकस कर लें. अब गैस पर पैन रख उसमें दूध डालें और धीमी आंच पर इसे गर्म करें. अब एक पैन में घी डालकर कद्दूकस किया हुआ कद्दू डालें और पानी पूरा सूखने तक भून लें. इसी बीच चाशनी बनाने के लिए चीनी को आधा कप पानी में डालकर पका लें. इसके बाद जब कद्दू पानी को पूरी तरह से सोख लें और तो इसमें गाढ़ा किया हुआ दूध डालें और इसे पूरा सूखने तक पका लें. फिर इसमें चाशनी डालकर दोबारा अच्छी तरह से सूखने तक भून लें. अब एक प्लेट में घी लगाकर उसमें यह पेस्ट डालें और थोड़ा ठंडा होने पर उसे मनचाहे आकार में काट लें और ऊपर से मेवे डालें. आप चाहें तो मेवे पहले ही पेस्ट में भी डाल सकते हैं.

चुकंदर की बर्फी

चुकंदर से भी बर्फी बनाई जा सकती है. इसके लिए सबसे पहले तो चुकंदर को काट कर उसे अच्छे से साफ करें और उबाल लें. उसके बाद उबले हुए चुकंदर को ग्राइंड कर लें. अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें चुकंदर का पेस्ट डालें. जब थोड़ा पानी सुख जाएं तो इसमें कॉर्न फ्लोर का घोल बनाकर डालें और इसे चलाते रहें. अब इसमें चीनी डालें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ नारियल और ड्राई फ्रूट्स इसमें मिलाएं. पेस्ट का पानी सूखने के बाद गैस बंद कर दें. एक थाल में घी लगाएं और इस पेस्ट को उसपर डालें. थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे बर्फी की आकार दें.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें