Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव पर क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन

60 से भी ज्यादा सदस्यो ने उत्साह के साथ करवाया है अपना ऑनलाइन पंजीकरण

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन के आगामी वार्षिकोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत अब तक 60 से भी अधिक सदस्यो द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर टीम बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की है।

Advertisement Box

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अमित काबरा ने बताया कि आगामी 31 अगस्त को भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन द्वारा वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा जिसमे विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही क्रिकेट प्रतियोगिता रखी जा रही है, जिसके लिए 60 से भी ज्यादा सदस्यो ने उत्साह के साथ अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है, जिनको बोली लगाकर 7 टीमे मे बनाते हुए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता प्रभारी रवि काठेड के अनुसार क्रिकेट प्रतियोगिता मे अभी तक लगभग 60 साड़ी विक्रेताओं ने अपना पंजीकरण करवाया है, जिनकी टीम गठित होने के पश्चात् जिसके नोक आउट पद्धति से कुल 7 मैच खेले जाएंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक पूजा साड़ी, आशीर्वाद साड़ी, तोरण साड़ी एवं शुभम साड़ीज के साथ ही शीतल पेय के प्रायोजक के रूप मे भंडारी साड़ी तथा स्नेक्स प्रायोजक सावन साड़ीज का नाम जोड़ा गया है।

प्रतियोगिता मे फाइनल मैच 10 ओवर का रहेगा बाकी सभी मैच 8 – 8 ओवर के रहेंगे। विजेता टीम को 4100 एवं उपविजेता टीम को 2100 रूपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, मैन ऑफ़ द मैच, मैन ऑफ़ द सीरीज, सहित विभिन्न श्रेणीयों मे नकद पुरस्कार वितरण किया जाएगा। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पंकज पिपाड़ा के अनुसार एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सभी सदस्यो को मोबाईल के उपयोग से दूरी बनाने के साथ ही शारीरिक खेलकूद से लोगो को जोड़ना है और सभी सदस्यो मे सामाजिक समरसता का भाव प्रबल करना है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें