Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देवनारायण मंदिर नहीं खुलने तक न जूते-चप्पल पहनूंगा, न बाल, दाढ़ी-मूंछ कटाऊंगा

विधायक भडाणा ने की धर्मसभा में की घोषणा, लिया दृढ़ संकल्प

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जिले के मांडल कस्बे में कई सालों से बंद भगवान श्रीदेवनारायण मंदिर भक्तों के लिए खुलवाने को लेकर मांडल विधायक उदय लाल भडाणा ने धर्म प्रतीज्ञा ली है।

Advertisement Box

उन्होंने घोषणा की कि जब मंदिर नहीं खुलवा लेते तब तक न तो वे जूते-चप्पल पहनेंगे और न ही बाल, दाढ़ी-मूंछ कटवाएंगे। भडाणा ने विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि वे चुनाव जीत गए तो मंदिर के ताले खुलवाएंगे।

गणेश महोत्सव 27 अगस्त से, भीलवाड़ा सहित 6 जिलों में बांटी जाएंगी इको-फ्रेंडली गणपति प्रतिमाएं

मांडल विधायक भडाणा 8 वर्षों से पगड़ी नहीं पहन रहे हैं। भडाणा ने एक धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए दृढ़ संकल्प लिया कि जब तक भगवान श्री देवनारायण जी का मंदिर नहीं खुलता है, पूजा-अर्चना नहीं होती है तब तक मैं जूते चप्पल नहीं पहनूंगा, चाहे 5 साल लगें या 50 साल लगें। न सिर के बाल और दाढ़ी मूंछ कटाऊंगा।

गौरतलब है कि भडाणा मंदिर खोलने को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भी मिल चुके। श्री देव नारायण मंदिर संघर्ष समिति के संयोजक होते हुए विधायक भडाणा ने 13 वर्षों से मंदिर खोलने को लेकर लड़ाई लड़ते हुए हजारों हिंदू समाज के साथ मांडल में महापड़ाव किया था। मांडल से भीलवाड़ा पैदल कूच कर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें