Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारत की युवा तीरंदाज टीम ने रचा स्वर्णिम इतिहास, कनाडा में अमेरिका को हराकर जीता गोल्ड

जयपुर : कनाडा में चल रही यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में भारत के युवा तीरंदाजों ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया है. अंडर-18 कंपाउंड पुरुष टीम इवेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक संघर्ष के बाद अमेरिका को 224-222 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।इस स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम में मोहित दागर, योगेश जोशी और देवांश सिंह शामिल हैं.

राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि इस टीम में राजस्थान के दो तीरंदाज, योगेश जोशी और देवांश सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. भारतीय टीम के साथ कोच के रूप में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व रहा. अनुभवी कोच सुनील चौधरी ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया.

Advertisement Box

नई ऊंचाइयां दी : उन्होंने बताया की टीम ने रणनीति के साथ टीम को फाइनल तक पहुंचाकर स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. एक ही टीम में दो खिलाड़ी और एक कोच का चयन होना राज्य के लिए गौरव की बात है योगेश जोशी और देवांश सिंह ने दबाव भरे फाइनल में शानदार तीरंदाजी करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की।इस जीत ने भारत की तीरंदाजी को विश्व पटल पर नई ऊँचाइयाँ दी हैं और आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए भारतीय युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास दोगुना कर दिया है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें