Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लाइट कंपनी में आग, लाखों के नुकसान का अंदेशा

खैरथल: जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा में ऑटोमोटिव लाइट बनाने वाली कंपनी में आग से हड़कंप मच गया. मजदूरों ने भाग कर जान बचाई. आग किस कारण से लगी, इस बारे में पता नहीं चल पाया. आग की लपटों ने पूरी कंपनी में हड़कंप मच गया. धुआं कई किमी दूर तक दिखाई दिया. आधा दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही. मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे.

लाखों के नुकसान की आशंका: भिवाड़ी दमकल के इंचार्ज राजू खान ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि खुशखेड़ा के ऑटोमोटिव लाइट कंपनी में भीषण आग लगी है. इस पर टपूकड़ा, खुशखेड़ा, चोपानकी से आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी. आग ने विकराल रूप ले लिया. प्रारंभिक रूप से आग शॉर्ट सर्किट से लगना बता रहे हैं. आग से कंपनी में रखा लाखों रुपए का माल जल गया.

Advertisement Box

खान ने बताया कि कंपनी में रखे प्लास्टिक के उपकरणों ने अचानक आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किमी दूर तक दिखा. आग लगते ही कंपनी परिसर के बाहर भीड़ जमा हो गई. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने लोगों को दूर हटाया.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें