Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबाला के शूटर सरबजोत सिंह को दिया जाएगा ये Award , पेरिस ओलिंपिक में किया था शानदार प्रदर्शन

अंबाला: आठ साल की मेहनत और पेरिस ओलिंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में मनुभाकर के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अंबाला के गांव धीन निवासी सरबजोत सिंह को पद्मश्री दिया जाएगा। सरबजोत के पिता जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरबजोत को पद्मश्री की घोषणा के बाद गांव धीन में खुशी है।

शूटिंग के खेल में सरबजोत सिंह ने साल 2017 में एंट्री की थी। वह अब तक नौ गोल्ड समेत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है। सरबजोत ने अब तक तीन जूनियर विश्वकप, तीन सीनियर विश्वकप, तीन राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किए। साल 2023 में चीन में हुई एशियन गेम्स में सरबजोत सिंह ने गोल्ड पर निशाना साधा था। 10 मीटर एयरपिस्टल की टीम ईवेंट में अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल के साथ मिलकर चीन को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था। इसी प्रतियोगिता में उसने सिल्वर मेडल भी जीता था।

Advertisement Box

साल 2024 में पेरिस में हुए ओलिंपिक में सरबजोत सिंह ने मनुभाकर के साथ मिक्स डबल्स में खेलते हुए दस मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीता था। सरबोजत सिंह को जनवरी 2025 में अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित किया था। अब उसका निशाना साल 2028 में लास एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक पर है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें