चूरू में खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई। पंजाब के फतेहाबाद टोहाना
तहसील के गांव कनहड़ी निवासी जोरा जाट (48) की पिकअप की टक्कर से जान चली गई।
जोरा जाट अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ कार में खाटूश्यामजी से वापस लौट रहे थे। शुक्रवार रात रामगढ़ के गंगापुर गांव के पास शौच के लिए कार रोकी गई। जोरा जाट शौच के बाद कार से पानी निकालने के लिए चालक की तरफ खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
घायल जोरा जाट को पहले रामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे में माँ, पत्नि और बहन की मौत, गाँव में शोक की लहर
शनिवार सुबह रामगढ़ पुलिस डीबी अस्पताल पहुंची। मृतक के भाई सुनील जाट ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया है। मामला दर्ज करने के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।




















