Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उदयपुर के बड़गांव में एक ही मकान में 700 मतदाता! क्या है सच?

उदयपुर: गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के बड़गांव में मतदाता सूची में एक ही मकान नंबर पर 700 से अधिक बोगस मतदाताओं के नाम दर्ज होने की शिकायत ईआरओ स्तर की जांच में भ्रामक पाई गई. मतदाता उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की जमीन पर अतिक्रमण करके रह रहे हैं. उनका कोई वैध पता नहीं होने के कारण उन्हें नॉशनल नंबर आवंटित कर मतदाता सूची में नाम जोड़े गए हैं.

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि जनसुनवाई में बड़गांव के पंचायत प्रशासक सहित कुछ लोगों ने शिकायत दी थी. इसमें बताया गया था कि बड़गांव की मतदाता सूची में फर्जी नाम दर्ज हैं और एक ही मकान नंबर पर 700 मतदाताओं के नाम अंकित हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोगुंदा के मतदाता रजिस्ट्रेशन प्राधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी को त्वरित जांच के निर्देश दिए गए.

Advertisement Box

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इनमें से अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं और उदयपुर विकास प्राधिकरण की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कच्चे-पक्के मकान बनाकर रह रहे हैं. उक्त लोगों का वैध पता नहीं होने के कारण उन्हें नॉशनल नंबर आवंटित कर मतदाता सूची में दर्ज किया गया है. मेहता ने बताया कि जांच में मतदाता सूची में फर्जी अथवा बोगस लोगों के नाम जुड़े होने की शिकायत तथ्यात्मक रूप से गलत एवं भ्रामक है. हालांकि, एहतियातन विस्तृत जांच कराई जा रही है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें