Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उफान पर रीवा नदी, पुलिया बहने से टूटा कई गांवों का संपर्क

बूंदी: जिले में बीते 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए. अधिकांश बांध लबालब हो गए और पानी की आवक जारी है. मौसम विभाग के अनुसार अब तक जिले में 546 एमएम वर्षा दर्ज की जा चुकी है. केशवरायपाटन में सर्वाधिक 212 एमएम वर्षा हुई है.

इसी बीच रीवा नदी उफान पर आ गई. तेज बहाव के चलते गरड्ढादा-बिजौलिया मार्ग पर पुलिया बह गई. पुलिया बहने से गरड्ढादा, बिजौलिया व आसपास के गांवों का भीलवाड़ा और बूंदी जिले से संपर्क टूट गया. खेत जलमग्न हो गए. इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ. इस बीच, मौसम विभाग ने बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया और लोगों से नदी-नालों से दूर रहने को कहा.

Advertisement Box

ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी: गरड्ढादा के उप सरपंच धन्नालाल गुर्जर ने बताया कि भीलवाड़ा क्षेत्र से रीवा नदी में पानी की भारी आवक हुई. नदी में अचानक उफान आया व पुलिया बह गई. आवागमन ठप हो गया. पंच मुकेश गोस्वामी ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद प्रशासन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, ना तो संसाधन उपलब्ध कराए और ना ही टीम भेजी.

बांध लबालब, विभाग अलर्ट पर: उधर, जल संसाधन विभाग की कनिष्ठ अभियंता मंजू मीणा ने बताया कि जिले के अधिकांश बांध लबालब हो चुके हैं. केवल एक-दो बांध ही बचे हैं, जो अगले कुछ दिन पूरी तरह भर जाएंगे. जिले के दो से तीन बड़े बांध ओवरफ्लो हैं.

तालाब बन गए खेत : जिले में 24 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश के चलते रीवा नदी उफान पर है. गरड्ढादा-बिजौलिया मार्ग की पुलिया बहने से आवागमन ठप हो गया. आसपास के गांवों के लोग अब वैकल्पिक रास्तों से आवाजाही कर रहे हैं. इलाके में खेत तालाब में बदल गए. फसलें चौपट हो गई. बूंदी व भीलवाड़ा जिले के कई गांवों का संपर्क कट गया.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें