Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला परिषद उपचुनाव में कांग्रेस की रिंपी लूना ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया

श्रीगंगानगर: जिला परिषद के वार्ड नंबर 22 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रिंपी लूना ने भाजपा की सुदेश सहारण को 887 मतों से हराकर जीत हासिल की. रिंपी लूना को 4717 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 3830 मत मिले. इस जीत के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह की लहर दौड़ गई.

परिणाम घोषित होते ही जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा किया, लड्डू बांटे और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रिंपी लूना का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार कर एकजुटता के साथ शानदार प्रदर्शन किया. मगलानी ने भाजपा पर जिला प्रमुख चुनाव टालने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाताओं ने उपचुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया है.

Advertisement Box

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से वोटों की चोरी का खुलासा करने के बाद कार्यकर्ता और अधिक सतर्क हुए और हर चाल को नाकाम किया. मगलानी ने दावा किया कि 2023 विधानसभा चुनावों के बाद से जिले में हुए हर चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है और जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस को ही विकल्प मान रही है. जिला अध्यक्ष ने सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक डूंगरराम गैदर, रूपेंद्रसिंह रूबी, शिमला देवी नायक, सोहन नायक सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस जीत का श्रेय दिया. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई, शहर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ व अन्य नेताओं ने भी रिंपी लूना को बधाई दी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें