Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जोधपुर में तीन सप्ताह बाद हुई झमाझम बारिश, सड़कें हुई पानी-पानी

जोधपुर: करीब तीन सप्ताह के अंतराल से बाद सूर्यनगरी में गुरुवार दोपहर में बदरा जमकर बरसे. करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया. शहर की सड़कों पर जलभराव के चलते यातायात प्रभावित हुआ. बारिश के बाद भी शहर की सड़कों पर लोगों को जाम को सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार रात तक बारिश और हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिन तक हल्की बारिश की संभावना है. 26 अगस्त को फिर तेज बारिश हो सकती है.

जोधपुर में लंबे अंतराल के बाद गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बारिश का दौर शुरू हुआ. बादल करीब एक घंटे तक बरसते रहे. इसके चलते भीतरी शहर की सड़के नालों में तब्दील हो गई. कई वाहन बह गए. प्रमुख सड़कों पर एक से दो फीट तक जलभराव हो गया. पानी की निकासी सही नहीं होने से जगह-जगह पानी भरने से यातायात बाधित हो गया. राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार की गई सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गईं. अगर लगातार बारिश का दौर जारी रहा, तो सड़कें फिर से गढ्ढों में तब्दील हो जाएंगी.

Advertisement Box

भीतरी शहर में पानी का तेज बहाव: तेज बारिश का सर्वाधिक असर भीतरी शहर में देखने को मिला. जहां की संकरी गलियों में पानी ऐसे भरा जैसे कोई बड़ा नाला बह रहा हो. अंदरुनी इलाके के मोतीचोक, खांडा फलसा, नाइयों की बड, सरीखे इलाकों में पानी में कई वाहन बह गए. यहां पर जगह-जगह पर बिजली के लूज कनेक्शन होने से स्पार्किंग होती रही. जिससे लोग सहम गए.

ग्रामीण इलाकों में भी हुई बारिश: लंबे समय से बुवाई के बाद बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को भी आज राहत मिली. अगर बारिश में थोड़ी देर होती, तो शायद जिस फसल के बीज अंकुरित होकर बाहर आए थे, उनके जलने का खतरा बना हुआ था. ग्रामीण इलाकों में एक या दो बारिश हो जाए, तो किसानों की फसल आसानी से पक सकेगी.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें