नसीराबाद ।(अशोक लोढ़ा) मेजर जनरल अरविन्द यादव ने उड़ान स्कूल का दौरा किया । उन्होंने स्कूल में संचालित गतिविधिया को देख कर सराहना की । उन्होंने उड़ान स्कूल द्वारा बच्चों को दी जारी सुविधाओं के बारे मे जाना एवं साथ ही बच्चों मे हो रहे विकास को देख कर स्कूल स्टाफ कि सराहना की ।
इसके साथ ही छावनी परिषद प्रमुख डॉ नितीश गुप्ता के आने के बाद हुए विकास कार्यों को देख कर संतोष जताया कि कैसे डॉ गुप्ता के आने के बाद स्कूल का कायाकल्प हुआ है । कार्यक्रम मे हरिश कुमार, गिल, स्कूल प्रिंसिपल डॉ रवि पथरिया, स्पीच थेरेपिस्ट भारती नागवान व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
लॉरेंस के बाद इस गैंगस्टर का चैलेंज, बोला- मनीषा की हत्या का भी लूंगा बदला
मेजर जनरल अरविन्द यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सरिता यादव द्वारा बच्चों को उपहार मे कलर्स, ड्राइंग बुकिंग, मोज़े, रुमाल आदि दिए गए व अल्पाहार कराया गया। इसके पश्चात सेना ने स्कूल के लिए बनायीं गयी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी देखी।




















