बाड़मेर/जयपुर। राजस्थान की राजनीति और समाज सेवा जगत को आज गहरा आघात लगा है। पूर्व सांसद और सेना से कर्नल रैंक पर सेवानिवृत्त हुए कर्नल सोनाराम चौधरी का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
कर्नल सोनाराम ने भारतीय सेना में पराक्रम और अनुशासन से सेवा दी और उसके बाद राजनीति में कदम रखा। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहते हुए उन्होंने सीमावर्ती इलाक़ों के विकास, सड़क, पानी और शिक्षा जैसे मुद्दों को संसद में मुखरता से उठाया।
लूणकरनसर में सड़क हादसा, छह घायल:रामदेवरा जा रहे श्रीगंगानगर के पदयात्रियों को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्क
भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सोनाराम चौधरी बाद में कांग्रेस से भी जुड़े। चाहे किसी भी दल में रहे हों, उनका मुख्य ध्येय सीमावर्ती अंचल का विकास और सैनिकों की समस्याओं का समाधान ही रहा।
उनके निधन की खबर से पूरे बाड़मेर-जैसलमेर अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कर्नल सोनाराम का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।




















