Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सवाईमाधोपुर में भैरू दरवाजे के पास मिला शव, एक माह में तीसरी घटना

सवाईमाधोपुर: जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित भैरू दरवाजे के पास विनोबा बस्ती के सामने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिला है. शव की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई. शव की सूचना लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को दी. सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में पहुंचाया. इस इलाके में पिछले एक माह में शव मिलने की यह तीसरी घटना है.

कोतवाली के थानाधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली थी ​कि भैरू दरवाजे के पास विनोबा बस्ती के सामने एक शव पड़ा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. मृतक की उम्र करीबन 60 वर्ष है. प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने से मौत होना माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Advertisement Box

एक माह में तीसरा शव मिला: पिछले एक माह में यह तीसरी घटना है, जब भैरू दरवाजे के नजदीक किसी व्यक्ति का शव पड़ा मिला है. यह इलाका अवैध एवं हथकड़ शराब को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है. अवैध शराब के साथ-साथ इस इलाके में कई बार जिस्मफरोशी की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं. इलाके में अक्सर बाहर के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. ऐसे में आशंका है कि इस व्यक्ति की मौत भी संभवतः अत्यधिक शराब पीने से हुई होगी. हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा शव का पोस्टमार्टम होने और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें