ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट गिराए थे। इस दौरान मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 के लॉन्चर इंचार्ज चूरू के जवान भले सिंह (38) थे।
भारतीय वायुसेना में सार्जेंट भले सिंह को अब राष्ट्रपति की ओर से वीरता पदक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया जाएगा।।
बुधवार को अपने गांव हासियावास (चूरू) आए भले सिंह ने बताया- ऑपरेशन सिंदूर में S-400 यूनिट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी टीम ने पाकिस्तान के एफ-16 सहित 5 फाइटर जेट मार गिराए। उनकी टीम ने पाकिस्तान एयरफोर्स का अवाक्स फाइटर जेट भी मार गिराया था, जिसमें काफी लोग अंदर बैठकर काम करते हैं।
भले सिंह ने बताया- टीम ने पाकिस्तान में 314 किलोमीटर अंदर पेशावर के पास रनवे से उड़ान भर रहे अवाक्स जेट को गिराया था। इसकी पुष्टि भारतीय वायुसेना के उच्च अधिकारियों ने भी की थी।
अजमेर में दो पारियों में ACP परीक्षा आज, 45 पदों के लिए 7500 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
भले सिंह ने बताया कि 7 से 10 मई तक चले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी टीम के साथ मिलकर 24 घंटे तक काम किया। जवानों को नींद नहीं आए, इसके लिए एक विशेष टैबलेट दी जाती थी। जो कम से कम करीब आठ से 10 घंटे तक काम करती थी। इस दौरान खाना भी बहुत कम समय में खाते थे। सीजफायर होने के बाद 13 मई को पीएम नरेंद्र मोदी खुद पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर जवानों का हौसला बढ़ाने आए थे।
भले सिंह ने बताया- मैंने 12वीं पास करने के बाद 2005 में एयरफोर्स जॉइन की थी। 30 जून 2025 को पंजाब के आदमपुर एयरबेस से रिटायर होकर आया हूं।
इस दौरान मैंने डीआरडीओ सीक्रेट मिसाइल मिशन में भी काम किया है। वहीं, रशियन पिचोरा मिसाइल सिस्टम पर भी काम किया है।




















