Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अब महज कुछ घंटों का होगा बीकानेर से राजधानी दिल्ली का सफर, वंदे भारत ट्रेन को मिली स्वीकृति

बीकानेर : बीकानेर से अब देश की राजधानी दिल्ली का सफर महज कुछ घंटे का होने वाला है. दिल्ली से बीकानेर के मध्य नई वंदे भारत रेलगाड़ियों के परिचालन को स्वीकृत मिल गई है. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अर्जुनराम मेघवाल को पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी.

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना देखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास-यात्रा सतत जारी है. इस यात्रा को और गति देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बीकानेर वासियों की सुविधा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को स्वीकृति दी है. इस वंदे भारत ट्रेन से हर वर्ग के व्यक्ति को कम समय में एक सुविधाजनक यात्रा मिलेगी. मेघवाल ने इस अवसर पर सभी बीकानेर वासियों को बधाई दी.

Advertisement Box

व्यापारियों और आमजन को लाभ : दरअसल, बीकानेर और दिल्ली के बीच व्यापारिक तौर पर काफी संभावनाएं हैं और देश की राजधानी दिल्ली से बीकानेर में बड़ी संख्या में व्यापारी हर रोज अप डाउन करते हैं. दिल्ली से बड़ी संख्या में बिक्री के लिए माल बीकानेर आता है. ऐसे में अब व्यापारी को एक दिन और दो रात का सफर करने की बजे एक ही दिन में दिल्ली से बीकानेर आने जाने की सुविधा मिलेगी. इससे उनके समय और पैसे की भी बचत होगी.

लोगों में खुशी की लहर : वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी खुशी की लहर है. लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस ट्रेन की बीकानेर से शुरुआत हो जानी चाहिए ताकि बहु प्रतीक्षित सफर जल्द से जल्द पूरा हो.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें