Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गाड़ी में मिले लापता दो मासूम भाइयों के शव, खेलते-खेलते कार में हो गए थे बंद

जयपुर: गलता गेट थाना क्षेत्र के नागतलाई इलाके में मंगलवार देर रात हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां खेलते-खेलते गाड़ी में बंद हो जाने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई. मृतकों में 8 वर्षीय और 5 वर्षीय भाई शामिल हैं. दोनों भाई घर से करीब 20 मीटर दूर खड़ी गाड़ी में मृत मिले. घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश फैल गया.

गुमशुदगी से मिली दर्दनाक खबर: मंगलवार शाम दोनों बच्चे अचानक घर से लापता हो गए थे. परिजनों ने देर रात तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. थक-हारकर परिजनों ने गलता गेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने इलाके में तलाशी शुरू की और घर के बाहर खड़ी गाड़ी से दोनों बच्चों के शव बरामद किए. इस गाड़ी को करीब 15 दिनों से वहीं खड़ा बताया जा रहा है.

Advertisement Box

दम घुटने से मौत का अंदेशा: रामगंज के एसीपी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि मासूम खेलते-खेलते गाड़ी में घुस गए और ऑटो लॉक हो जाने से अंदर फंस गए. इसके बाद दम घुटने से मौत हो गई. हालांकि, परिजनों ने बच्चों की हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने फिलहाल दोनों शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. रामगंज एसीपी ने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर फिंगरप्रिंट की भी तस्दीक की गई. घटना में स्पष्ट रूप से जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा.

इलाके में गम और गुस्सा: घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक रफीक खान मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. बड़ी संख्या में लोग एसएमएस अस्पताल और नागतलाई इलाके में एकत्र हो गए. गलता गेट थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसी टीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों की शंका को देखते पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें