Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में पत्नी से जान का खतरा बताकर भागा दुकानदार:लेटर लिखा- मुझे मार डालेगी, कल रात भी कोशिश की, मुझे ढूंढना मत

बीकानेर में दुकानदार घरवालों के लिए एक लेटर छोड़कर भाग निकला। लेटर में पति में पत्नी से खुद की जान का खतरा बताया है। लिखा- मेरी बीवी मुझे मार डालेगी, रात को भी कोशिश की।

मुझे इसके हाथ नहीं मरना है। मैं जा रहा हूं। मुझे ढूंढ़ने की कोशिश मत करना। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके के वार्ड नंबर 1 का है।

Advertisement Box

एक और अधिकारी पर गिरी गाज, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

SHO सुरेंद्र कुमार ने बताया- लेटर खाजूवाला के वार्ड नंबर 1 के बाजार में दुकानदार रघुवीर कुम्हार (40) ने लिखा है। वह मंगलवार सुबह 11:30 बजे से लापता है। घरवालों ने मिसिंग रिपोर्ट दी है, अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों को लेटर मिला तो उनके होश उड़ गए। अब वे अपने स्तर पर भी रघुवीर की तलाश में जुटे हैं। इमेज सोर्स मेटा AI

पहले पढ़िए- रघुवीर का लिखा लेटर
मुझे दुख हो रहा है कि मैं सबको छोड़ कर जा रहा हूं। क्योंकि मेरी बीवी मुझे मार डालेगी, रात में भी कोशिश की। मुझे इसके हाथ से नहीं मरना है। इसलिए मैं जा रहा हूं। मेरी बात किसी ने नहीं सुनी।

मेरी बर्बादी का कारण मेरे ससुराल वाले हैं। मेरी सास, साले पालाराम और बृजलाल है। अंत में लिखा है कि मुझे ढूंढना मत।

*गल्ले में मिला था लेटर*
परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया- रघुवीर वार्ड नंबर 1 के बाजार में चाय की दुकान करता है। वह सोमवार सुबह दुकान नहीं पहुंचा, इस पर उसकी दुकान में काम करने वाले लड़के ने गल्ला चेक किया तो इसमें एक नोट मिला।

इसके बाद उसी ने कॉल पर रघुवीर के बड़े भाई ओमप्रकाश को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन लेटर को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस रघुवीर को खाजूवाला के संवेदनशील इलाकों में तलाश रही है। इसमें इंदिरा गांधी नहर के पास भी सर्च किया है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें