कोटड़ी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से हरियाली की क्रांति, “ग्रीन मॉडल” बना कोटड़ी ब्लॉक
विकास अधिकारी रामबिलास मीणा की दूरदृष्टि से बंजर भूमि बन रही हरित आच्छादन
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जिले की पंचायत समिति कोटड़ी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को केवल एक योजना नहीं, बल्कि हरियाली का जन आंदोलन बना दिया है। विकास अधिकारी रामबिलास मीणा की प्रशासनिक दूरदृष्टि और प्रधान करण सिंह कानावत के सशक्त नेतृत्व ने कोटड़ी ब्लॉक को पूरे राजस्थान में “ग्रीन मॉडल” के रूप में स्थापित कर दिया है। 2024 में लक्ष्य 25,000 पौधों का, लेकिन लगाए गए 42,000 पौधे, साल 2025 अब तक लगाए जा चुके हैं 45,000 पौधे। यह सफलता पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों की सामूहिक भागीदारी का परिणाम है।
सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत बोले-एससी वर्ग के उत्थान की योजनाओं में हमारी परफॉर्मेंस 90 प्रतिशत से ज्यादा
नवाचार 3.50 लाख बीजरोपण इस वर्ष कोटड़ी ब्लॉक में इतिहास रचते हुए विभिन्न प्रजातियों के 3,50,000 बीज डाले जा चुके हैं। ये आँकड़े कोटड़ी को राजस्थान का “ग्रीन ब्लॉक” घोषित करने के लिए पर्याप्त हैं। विकास अधिकारी रामबिलास मीणा ने बताया की चारागाह भूमि पर घास और हरियाली विकसित कर पशुधन को चारा उपलब्ध कराना, आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृति




















