Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लक्ष्य के 60 फीसदी पौधे लगा पाए, सीएम का गृह जिला अव्वल और प्रदेशाध्यक्ष का पिछड़ा

जयपुर: राजस्थान भाजपा मानसून में चलाए पौधारोपण अभियान में ‘टारगेट’ पूरा नहीं कर पाई. पार्टी कार्यकर्ता 15 लाख पौधे ही लगा पाए और लक्ष्य से करीब 11 लाख पीछे रह गए. हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला भरतपुर पौधे लगाने में अव्वल रहा. प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का जिला भी टारगेट पूरा नहीं कर सका.

अभियान प्रभारी और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने बताया कि इस बार बूथों से दोगुने स्थान पर पौधारोपण हुआ. पहली बार हमने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की पौधा पालक के रूप में नियुक्ति दी ताकि पौधों का सर्वाइवल रेट बढ़ सके. जोधा ने बताया कि इस बार पार्टी ने पूरे प्रदेश में करीब 1 लाख 77 हजार 778 पौधापालक नियुक्त किए. ये पौधों का परिवार के सदस्यों की तरह ध्यान रखेंगे.उन्होंने कहा कि अभियान भले खत्म हो गया लेकिन पौधे लगाने का सिलसिला जारी रहेगा.

Advertisement Box

भाजपा ने 1 जुलाई से 5 अगस्त तक एक पेड़ मां नाम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया. हर बूथ पर 50 पौधे लगाने थे, लेकिन पार्टी इसके आसपास भी नहीं पहुंच पाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में शुरू ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को राजस्थान में सत्ता और संगठन ने जोर शोर से शुरू किया. भजनलाल सरकार ने इस साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा. केंद्र सरकार के अभियान के लिए प्रदेश भाजपा ने भी सरकार के साथ कदमताल का एलान किया. आह्वान किया कि हर बूथ पर कम से कम 50 पौधे लगाएंगे. अभियान के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व में टीम बनाई. बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी अभियान के जुटे, लेकिन टारगेट से करीब 11 लाख कम पौधे लगे. प्रदेश में करीब 52 हजार बूथ हैं. इसके हिसाब से करीब 26 लाख पौधे लगाने थे, लेकिन अभियान समाप्ति के बाद पूरे प्रदेश में पार्टी की ओर से 15,70,345 पौधे ही लग सके, जो तय टारगेट से करीब 10,20,655 कम हैं.

सीएम का गृह जिला आगे, अध्यक्ष का पिछड़ा: पौधारोपण अभियान में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हर जिले में टीम बनाई. बड़े नेताओं को अलग-अलग संभाग का जिम्मा दिया. खास बात है कि जिस संगठन ने अभियान शुरू किया, उसके मुखिया का गृह जिला ही नीचे से दूसरी पायदान पर रहा. आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में सीएम भजनलाल के गृह जिले भरतपुर में 1,33,580 पौधे लगाए गए, जबकि सबसे नीचे अलवर उत्तर में 11,520 पौधे लगाए जा सके. राठौड़ के गृह जिले पाली में महज 11,900 पौधे लगाए गए. भरतपुर के बाद चूरू जिले में 71,163 पौधे लगाए गए. फिर हनुमानगढ़ 69,733, कोटा शहर 68,450, चित्तौड़गढ़ 67,000, करौली जिला 63,371 पौधों के साथ शीर्ष पांच में रहे.

यहां इतना पौधारोपण

बीकानेर शहर 34690
बीकानेर देहात 35071
श्रीगंगानगर 15200
हनुमानगढ़ 69733
चूरू 71163
जयपुर शहर 56320
जयपुर दक्षिण 35600
जयपुर देहात उत्तर 29000
सीकर 27890
झुंझुनू 30178
अलवर उत्तर 11520
अलवर दक्षिण 12627
दौसा 41520
भरतपुर 133580
धौलपुर 17034
करौली 63371
सवाई माधोपुर 12034
अजमेर शहर 18304
अजमेर देहात 47802
टोंक 36160
नागौर शहर 37986
नागौर देहात 22320
भीलवाड़ा 35160
जोधपुर शहर 13007
जोधपुर देहात दक्षिण 48448
जोधपुर देहात उत्तर 37110
पाली 11900
जालौर 12998
सिरोही 19400
बाड़मेर 23519
बालोतरा 27645
जैसलमेर 18144
उदयपुर शहर 19000
उदयपुर देहात 38320
राजसमंद 71210
बांसवाड़ा 17780
डूंगरपुर 16420
चित्तौड़गढ़ 67000
प्रतापगढ़ 14421
कोटा शहर 68450
कोटा देहात 31650
बारां 16900
बूंदी 38500
झालावाड़ 14260

1 लाख से ज्यादा स्थानों पर 15 लाख पौधे: पार्टी कार्यकर्ताओं ने 1 लाख से अधिक जगह पौधरोपण किया. अभियान में सबसे ज्यादा जोधपुर देहात उत्तर में 11 हजार 210 जगह पौधे लगाए गए. भरतपुर में 8150 जगह में सर्वाधिक लाख 83 हजार 580 पौधे लगाए गए. अलवर दक्षिण में सबसे कम 300 जगहों के साथ पौधारोपण में फिसड्डी रहा.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें