Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस ने अन्य सेवाओं से आईएएस बनने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, जानिए क्यों लगाया जातिवाद का आरोप

जयपुर: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अन्य सेवाओं से आईएएस बने चार अधिकारियों की प्रकिया पर सवाल उठाए. दोनों नेताओं ने कहा कि अन्य सेवाओं से जो चार आईएएस बने हैं वो सामान्य वर्ग से हैं. क्या एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी से कोई नहीं मिला क्या?.

जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट की कि ‘राजस्थान कैडर की अन्य सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नवचयनित सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं, परंतु यह सोचनीय है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने इसके चयन में किसी भी दलित, पिछड़े, आदिवासी या अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले अधिकारी को शामिल क्यों नहीं किया? विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लिखा कि हमारे नेता राहुल गांधी भाजपा से उच्च पदों पर पिछड़े, दलित एवं आदिवासी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की लड़ाई लड़ रहे हैं. राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय अन्य सेवा से आईएएस बनाते समय सामान्य, दलित, पिछड़े सभी वर्गों के अधिकारियों को मौका दिया गया था. सामाजिक न्याय केवल कांग्रेस ही सुनिश्चित कर सकती है, यह अब स्पष्ट है कि भाजपा इन वर्गों को प्रतिनिधित्व न देकर केवल जुमलों से वोट लेती है’.

Advertisement Box

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ‘राजस्थान में अन्य सेवा से आईएएस बने नीतीश शर्मा, अमिता शर्मा, नरेंद्र कुमार मंघानी और नरेश कुमार गोयल को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. यह बेहद गंभीर और आश्चर्यजनक है कि सरकार को एसएसी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी में कोई भी योग्य अधिकारी नहीं मिला. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी इसीलिए जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं, ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके और सबको आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी मिल सके. चयन प्रकिया में हमेशा योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर सभी वर्गों के योग्य अधिकारियों को समान अवसर दिया जाता रहा, लेकिन प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि केवल सामान्य वर्ग से ही चारों सीटें भर दी गई. डोटासरा ने कहा कि यह खुलेआम जातिवादी मानसिकता के प्रदर्शन का मामला है. 36 कौम का वोट लेकर सत्ता में बैठी भाजपा सरकार की जवाबदेही जातिवादी सोच वाले अफसरों के प्रति नहीं, जनता के प्रति है’.
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें