Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

6760 सीटों पर स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग 21 अगस्त से, SMS मेडिकल कॉलेज में विशेष व्यवस्था

जयपुर: प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए स्टेट नीट काउंसलिंग 21 अगस्त से शुरू होगी. काउंसलिंग के चेयरमैन डॉ आरके जैन ने बताया कि काउंसलिंग को लेकर तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बार एसएमएस मेडिकल कॉलेज में विशेष व्यवस्था की गई है ताकि छात्रों और उनके परिजनों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. काउंसलिंग 21 से 26 अगस्त तक चलेगी. इस दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और डेंटल कॉलेज की काउंसलिंग के लिए अकेडमिक ब्लॉक में अलग-अलग व्यवस्था की गई है.

6 हजार से अधिक सीटों पर काउंसलिंग: डॉक्टर जैन ने बताया कि स्टेट नीट UG जिसमें मेडिकल और डेंटल शामिल है. उसमें प्रवेश के लिए कुल 6760 सीटों पर काउंसलिंग की जाएगी. इसमें 30 सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज, 10 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और 15 डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी. कुल सीटों में से नीट UG मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए 5418 सीटों पर काउंसलिंग होगी. जबकि 1342 डेंटल की सीटों के लिए काउंसलिंग की जाएगी.

Advertisement Box

भीड़ से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था: काउंसलिंग के दौरान बड़ी संख्या में छात्र अपने परिजनों के साथ SMS मेडिकल कॉलेज पहुचेंगे. ऐसे में भीड़ से निपटने के लिए कॉलेज प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है. डॉक्टर जैन का कहना है कि काउंसलिंग को देखते हुए विशेष पार्किंग की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में की गई है. इसके साथ ही काउंसलिंग के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर चार से दिया जाएगा. काउंसलिंग के दौरान सिर्फ एक परिजन को साथ ले जाने की अनुमति होगी. इसके साथ ही अकेडमिक ब्लॉक में वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. खाने और पीने की व्यवस्था भी एकेडमिक ब्लॉक में की गई है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें