Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला साहित्यकार परिषद की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

लाखों लाशों पर चढ़कर आई थी आजादी’

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जिला साहित्यकार परिषद की मासिक काव्य गोष्ठी सिन्धुनगर स्थित अमर शहीद हेमू कालानी भवन में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाराम मेठानी ने की, जबकि संचालन श्यामसुन्दर तिवारी ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद कवियों ने स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी एवं देश के हालात जैसे विषयों पर काव्य पाठ प्रस्तुत किए।

Advertisement Box

आज का राशिफल : मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

काव्य गोष्ठी में बंशीलाल पारस ने ‘उड़ों तिरंगे आज विश्व को भारत का संदेश सुना दो’, ओम उज्ज्वल ने ‘बरसात का मौसम कई सपने दिखाता है’, देवीलाल दुलारा ने ‘आजादी देश की बचाने के लिए मातृभूमि को सपूत चाहिए’, राजेश मित्तल ने ‘सम्मान अपना खुद कभी खोना नहीं’, नरेन्द्र वर्मा ने ‘किशन कन्हाई तेरा जन्मदिन मना रहे हैं’, दिनेश दीवाना ने ‘कान्हा दे दो वस्त्र हमारे, काहे वस्त्र चुराते हो’, श्यामसुन्दर तिवारी ने ‘मात देवकी जायो, रात अंधेरी आयो’ और दयाराम मेठानी ने ‘लाखों लाशों पर चढ़कर आई थी आजादी, इसलिए खूनी प्यास का अन्त हुआ नहीं’ जैसी भावपूर्ण रचनाएं सुनाकर वाहवाही लूटी।

गोष्ठी में रतनकुमार चटुल, अभिलाषा जोशी, गायत्री सरगम, शिखा बाहेती, गोपाल शर्मा और अजीज जख्मी ने भी अपनी रचनाओं से वातावरण को काव्यमय बना दिया और श्रोताओं की भरपूर तालियां बटोरी।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें