अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पदों के लिहाज से इस वर्ष की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा वरिष्ठ अध्यापक के 6500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज मंगलवार 19 अगस्त से शुरू हो गई है. 17 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेंगे. बता दें कि 17 जुलाई को आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया था.
आरपीएससी की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाली की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है. आयु सीमा अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पंजाबी और उर्दू विषयों में कोई आयु छूट नही दी गई है. जबकि गुजराती और संधि विषय के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट दी गई है. 2013 में 10 पदों के लिए आयोग ने गुजराती और संधि विषय की भर्ती निकली थी उसके बाद अब भर्ती आई है.
किस विषय में कितने पद : भर्ती विज्ञापन के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा कुल 6 हजार 500 पद है. जिसमें 5804 गैर अनुसूचित क्षेत्र और 696 अनुसूचित क्षेत्र के पद हैं. इनमें अंग्रेजी के 1305, हिंदी के 1052, संस्कृत के 1385, विज्ञान की 1355, गणित के 1385, सामाजिक विज्ञान के 401, उर्दू के 48, सिंधी के दो, पंजाबी के 11 और गुजराती की एक पद है.
ऐसे करें आवेदन : भर्ती के लिए आवेदन आरपीएससी की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर या http://sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें. दूसरा सिटीजन एप्स पर जाएं. जहां रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें. आवेदन में आवश्यक प्रविष्टियां जैसे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, दसवीं की अंक तालिका, पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र वर ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक को आवेदन के साथ अपलोड कर सकते है. पहचान संबंधी दस्तावेज में अवेदनकार्त्ता का फोटो नवीन साफ और स्पष्ट होना चाहिए. इसके बाद ओटीआर से लोगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं. यहां आवेदन करता फॉर्म भरकर सब्मिट करें. ओटीआर में प्रविष्टियां सावधानी पूरक भरें. ओटीआर बनने के बाद इसमें बदलाव नहीं होगा.




















