Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘जब इनका वोट प्रतिशत बढ़ता है तो शांत और घटता है तो…’, मंत्री पंवार ने कांग्रेस को घेरा

सोनीपत  : कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार सोनीपत पहुंचे और केसीएल ग्रुप द्वारा आयोजित हरियाणा कबड्डी लीग प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचकर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने केसीएल ग्रुप को बढ़ाई दी और कहा के ऐसी प्रतियोगियों से हरियाणा के युवाओं को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा। वहीं मनीष हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि परिवार के साथ सरकार है और जल्द न्याय मिलेगा। मंत्री ने इस मौके पर  विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला।

मनीष हत्याकांड पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ मामलों में देरी हो सकती है लेकिन जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और हरियाणा सरकार पीड़ित परिवार के साथ हैं। जल्द ही परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान की चुनाव आयोग एफिडेविट दे पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव आयोग कभी भी एफिडेविट नहीं देता लेकिन प्रजातंत्र है। इसमें सभी को अपनी बात कहने का हक है।

Advertisement Box

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पंवार ने कहा कि जब उनका वोट प्रतिशत बढता है तो वो कुछ नहीं बोलते लेकिन जब घटने लग जाता है तो हंगामा करने लग जाते हैं। इनका केवल यही काम रह गया है। हरियाणा में 11 साल बाद कांग्रेस का संगठन खड़ा हुआ है, जिसके बाद कांग्रेस की असलियत सामने आ गई है, लेकिन संगठन खड़ा होने के बाद विपक्ष का नेट नहीं मिलना कांग्रेस की असलियत बता रहा है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें