Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीकृष्ण का प्रतिरूप बन युवक ने काटे बाल, हिंदू संगठनों का हंगामा, मालकिन पर केस

पानीपत : पानीपत में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा का प्रतिरूप बनकर सैलून में बाल काटने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहले सैलून और फिर थाना शहर में पहुंचकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस ने सैलून संचालिका रेणू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सलारगंज गेट के पास स्थित एक सैलून का है।

हिंदू संगठनों कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक दूसरे समुदाय के युवक को भगवान का रूप बनाकर बाल कटवाने से उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि सैलून में काम करने वाले युवक को भगवान श्रीकृष्ण का प्रतिरूप बनाकर बाल काटते हुए उनका वीडियो बनाया गया। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जोकि तेजी से वायरल हो गया। देर रात को ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सैलून पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Advertisement Box

गुस्साए हिंदू संगठनों ने थाने में की नारेबाजी

कार्यकर्ताओं का कहना है कि रविवार दोपहर तक भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की के नेतृत्व में शहर स्थित थाने में पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना है कि यह देवी-देवताओं का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हंगामे के बाद पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री पवन सहगल की शिकायत पर सैलून संचालिका रेणू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें