आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 105 वें जन्मदिवस पर भारत सरकार ने 100 रु का चांदी का सिक्का जारी कर दिव्य आत्मा के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट किया। राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डाक्टर मुनि श्री अभिजीत कुमार जी स्वामी , मुनि श्री जागृत कुमार जी के पावन सान्निध्य में पी एच डी चेम्बर आफ कोमर्स में लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
नहरी पानी के मुद्दे पर खाजूवाला विधायक ने सिंचाई मंत्री से दूरभाष पर की वार्ता
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के संस्कृति मंत्री माननीय गजेन्द्र सिंह जी शेखावत एवं विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद माननीय लहर सिंह जी सिरौया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पी एच डी चेम्बर आफ कोमर्स के सहयोग और दिल्ली सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कन्हैयालाल जैन, सुखराज सेठीया, पी एच डी चेम्बर आफ कोमर्स के प्रेजिडेंट हेमंत पटावरी, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के चीफ ट्रस्टी महेंद्र नाहटा सहित अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सिक्के का वजन 40 ग्राम हैं और इसकी क़ीमत 8000 रु हैं
कार्यक्रम का सफल संचालन विदुषी श्रीमती सुनीता जैन ने किया।




















