Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जोजरी बचाओ महारैली: कलेक्टर-एसपी से सकारात्मक वार्ता के बाद बेनीवाल ने आंदोलन को रोका

जोधपुर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में रविवार को ‘जोजरी बचाओ महारैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए. रैली बालोतरा के धवा डोली की सरहद पर टोल प्लाजा के पास आयोजित हुई और भारी भीड़ तीन घंटे से अधिक समय तक जमा रही. इस रैली के माध्यम से जोजरी नदी को प्रदूषण से बचाने एवं डोली सहित आसपास के गांवों दूषित पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर आवाज बुलंद की.

रातभर का आंदोलन: डोली गांव मे आयोजित महारैली के दौरान संबोधित करते हुए बेनीवाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया. रात करीब 8:00 बजे के आसपास बेनीवाल ने मंच से सरकार को चेताया कि एक घंटे में सरकार की ओर से मांगो लिखित और ठोस आश्वासन नही मिला तो जोधपुर कूच करेंगे. इसके बाद बेनीवाल धरने स्थल पर ही डटे रहे. जब कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली तो रात करीब 1:30 बजे उन्होंने बालोतरा जिला मुख्यालय कूच करने का ऐलान कर दिया.

Advertisement Box

आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 105 वें जन्मदिवस पर भारत सरकार ने जारी किया 100 रु का चांदी का सिक्का

इसके बाद हनुमान बेनीवाल के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने में जिला मुख्यालय के लिए कूच किया और रात को डोली से बालोतरा कलेक्टर कार्यालय के आगे पहुंचकर डेरा डाल दिया. इसके बाद अलसुबह के समय कलेक्टर- एसपी ने कार्यलय बाहर हनुमान बेनीवाल से ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे इसके कुछ देर बाद बेनीवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा. जहां पर एसपी – कलेक्टर के साथ सकारात्मक वार्ता हुई.

इसके बाद बेनीवाल ने कलेक्टर कार्यालय के धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी बात को विस्तार से रखते हुए कहा कि कलेक्टर-एसपी से हमारी मांगों पर सकारात्मक वार्ता हुई है. बेनीवाल ने लोगो को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है. उन्होंने कहा कि दो – चार महीने का समय लग सकता है क्योंकि 25 साल पुरानी समस्या है लेकिन समाधान शत प्रतिशत होगा. जिसके बाद बेनीवाल ने सभी लोगों को अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान करने के लिए कहा और वो भी बालोतरा से रवाना हो गए.

दो दिल के साथ जन्मी बच्ची, दोनों ही धड़क रहे…लोग मान रहे चमत्कार, क्या हैं साइंस

बेनीवाल का जगह-जगह स्वागत : इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा था कि जोजरी नदी का मुद्दा अब सिर्फ पर्यावरण का नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन और अस्तित्व से जुड़ गया है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं बताया, तो महारैली जोधपुर की ओर कूच करेगी. इससे पहले बेनीवाल जब जोधपुर से डोली के लिए रवाना हुए तो सांसद का जगह – जगह स्वागत हुआ. रैली स्थल पर जब बेनीवाल पहुंचे, तो युवाओं ने उन्हें कंधे पर उठाकर मंच तक पहुंचाया. उन्होंने कहा कि आज जोजरी नदी में छोड़े जा रहे औद्योगिक अपशिष्ट के कारण दर्जनों गांव जल प्रदूषण की चपेट में हैं. इससे खेत सूख रहे हैं, ज़मीन बंजर हो रही है, मवेशी मर रहे हैं और लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हम यहां राजनीति करने नहीं, बल्कि जोजरी को बचाने आए हैं. सत्ता में बैठे लोग आंख मूंदे बैठे हैं, अब जनता को जागना होगा.”

जोधपुर की फैक्ट्रियों से फैल रहा है जहर : उन्होंने कहा कि जोजरी नदी में इंडस्ट्री का पानी लगभग डेढ़ दशक से बहाया जा रहा है. लेकिन, बीते तीन से चार साल से दिन ब दिन यह समस्या बढ़ती जा रही है , बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने यह मामला लोक सभा में भी उठाया ,अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला और कहा कि आज न केवल जोजरी,बल्कि बांडी और लूणी नदी की भी स्थिति ऐसी ही है, जोधपुर ,पाली और बालोतरा के हालात देखकर लगा कि यह लड़ाई आर – पार की होनी चाहिए,उन्होंने कहा कि सरकार घोषणा करती है, डीपीआर बनाने की बात करती है मगर इस समस्या के स्थाई समाधान की बात नहीं करती.

शेखावत पर किया हमला : जोधपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री पर भी हमला बोलते हुए बेनीवाल ने कहा कि जल शक्ति मंत्री रहते हुए भी वो इस क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए कुछ नहीं कर पाए जबकि उन्होंने खुद ने कहा था कि 16 लाख लोग इस समस्या से परेशान है, सांसद ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति के अभाव में मुख्यमंत्री भी इस मामले को नजरअंदाज करके चले गए क्योंकि उनके आस पास जोगाराम पटेल जैसे मंत्री रहते है. बेनीवाल ने कहा आज डोली सहित आस पास के इलाके में दूषित जल से जो स्थिति बनी इसके लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों संयुक्त रूप से जिम्मेदार है.

नदियों के अस्तित्व को बचाना है जरूरी : गौरतलब है कि जोधपुर की फैक्ट्रियों का प्रदूषित पानी से बालोतरा जिले के डोली अराबा, कल्याणपुर के हालात बेहद खराब हैं. स्थानीय लोग पिछले कई साल से इस दूषित पानी के भराव की समस्या से परेशान हैं. लोगों की समस्या को देखते बेनीवाल जोजरी बचाओ आंदोलन के तहत डोली गांव के पास रविवार को जोजर बचाओ महारैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ी. सांसद ने कहा कि आज जोजरी जैसी नदी के अस्तित्व को बचाना जरूरी है. क्योंकि यह लूणी की सबसे बड़ी सहायक नदी है और आज हम चुप हो गए तो नदियों का अस्तित्व इतिहास बनकर रह जाएगा, सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने भाषण में युवाओं को नशे की लत और नशे के कारोबार से दूर रहने की सलाह दी.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें