Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर: पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट्स का मामला, धौलपुर-उदयपुर में गड़बड़ी

जयपुर: धौलपुर उदयपुर में रविवार को आयोजित राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा से जुड़ी अहम खबर सामने आई है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा की पहली पारी में धौलपुर और उदयपुर से दो अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में मिसमैच पाया गया है।

Advertisement Box

प्राथमिक जांच में यह मामला सामने आया है कि इन अभ्यर्थियों ने पहले किसी अन्य की जगह डमी परीक्षा दी थी। इस संबंध में जांच एजेंसियों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

*पहली पारी में 88.24% उपस्थिति:*

पटवारी भर्ती की पहली पारी में 3 लाख 38 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 88.24% अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने X पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की।

*पेपर आसान, कट ऑफ बढ़ने की संभावना:*

अभ्यर्थियों के अनुसार, पहली पारी का पेपर औसत से आसान रहा। इसमें करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्न सरल स्तर के थे। हालांकि, रीजनिंग का हिस्सा थोड़ा कठिन बताया गया। चूंकि पेपर आसान रहा, इसलिए अभ्यर्थियों का मानना है कि इस बार कट ऑफ ज्यादा रह सकती है।

*3705 पदों के लिए 6.76 लाख अभ्यर्थी:*

कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पटवारी भर्ती परीक्षा के जरिए 3705 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए राज्यभर के 38 जिलों में 1030 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 6 लाख 76 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा केंद्र जयपुर में बनाए गए, जहां 176 केंद्रों पर 1 लाख 33 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद से बोर्ड सख्ती बरत रहा है और स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें