Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में नीले ड्रम में मिली युवक की लाशः शव को गलाने के लिए नमक डाला

राजस्थान के खैरथल-तिजारा में यूपी के मेरठ जैसा मामला सामने आया है। एक घर की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला है। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था।

युवक की पत्नी, तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायब है। मामला किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी का रविवार दोपहर 3 बजे का है।
*डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया-* उत्तर प्रदेश निवासी हंसराज उर्फ सूरज की लाश मिली है। मकान से बदबू आने पर मकान मालिक राजेश शर्मा की पत्नी मिथलेश ने पुलिस को कॉल किया था।

Advertisement Box

पति से फोन पर बात करने के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, आखिर क्या रही वजह…

मौके पर पहुंचे तो छत पर बने कमरे में नीले ड्रम में शव पड़ा मिला। जिस पर नमक डाल रखा था। युवक का धारदार हथियार से गला काटा गया था।
युवक परिवार के साथ किराए से रहता था

*डीएसपी ने बताया* – हंसराज परिवार के साथ किराए से रहता था। हंसराज को डेढ़ महीने पहले छत पर बना कमरा किराए पर दिया था। हंसराज पत्नी और तीन बच्चों के साथ यहां रहता था। वह किशनगढ़बास में ईंट-भट्टे पर काम करता था।

50 लाख बीमा राशि के लिए खुद को मृत घोषित किया फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाया

*मकान मालिक के बेटे ने ही दिलाया था कमरा*

डीएसपी ने बताया- जितेंद्र ने ही हंसराज को किराए पर कमरा दिया था। हंसराज नशे का आदी था और अक्सर जितेंद्र के साथ बैठकर शराब पीता था। शनिवार से ही हंसराज की पत्नी सुनीता और तीन बच्चे गायब है। वहीं राजेश का बेटा जितेंद्र भी उसी दिन से गायब है।

*जितेंद्र की पत्नी की हो चुकी मौत*

डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया- मौके पर घर के अंदर राजेश का 14 साल का पोता और राजेश की पत्नी मिथिलेश मिली। मिथिलेश ने बताया- जितेंद्र की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। मिथिलेश के पति राजेश शर्मा प्रॉपर्टी कारोबारी है। वे 2 से 3 दिन में घर आते हैं।

*मिथिलेश ने बताया-* शनिवार को जन्माष्टमी के चलते वह बाजार गई थी। इसके बाद लौटी तो उसे घर में सुनीता और उसके बच्चे दिखाई नहीं दिए। शाम तक जितेंद्र भी घर नहीं लौटा। सुबह जब बदबू आई तो मैंने 100 नंबर पर कॉल किया।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें