Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, एक साधना है जिसे निरंकारी मिशन बखूबी निभा रहा है

वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन, निरंकारी श्रद्धालुओं ने लगाये 150 से अधिक पौधे’ 

भीलवाड़ा‎। (पंकज पोरवाल) सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन, भीलवाड़ा सहित देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भीलवाड़ा जॉन की क्षेत्रीय संचालक संत हरीचरण ने बताया कि पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडल में निरंकारी मंडल के सेवादल व भक्त श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रजाति के 150 से अधिक पौधे लगाए गए। साथ ही करीब तीन साल गोद लेकर पेड़ों को बड़ा होने तक इसकी देखरेख भी करेंगे।

Advertisement Box

इस मौके पर समाज से भी सुबोध शर्मा राधेश्याम शर्मा ने निरंकारी मंडल की भुरी-भुरी प्रशंसा की। एंव पर्यावरण के लिए लाभकारी बताया। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि ’‘वननेस वन’’ अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का एक समर्पित प्रयास है। वर्ष 2021 में आरंभ हुआ यह अभियान अब ऐसे हरे-भरे वृक्षों में परिणत हो चुका है, जो लघु वनों का स्वरूप ले चुके हैं। इन वनों में प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनरुत्थान यह प्रमाणित करता है कि यह प्रयास केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि प्रकृति के पुनर्जीवन का माध्यम भी बन चुका है। ’वननेस वन’’ परियोजना केवल वृक्षारोपण नहीं, यह प्रकृति, सेवा और सह-अस्तित्व का एक जीवंत आंदोलन है। यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों को हरीतिमा से समृद्ध वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोपे गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का यह संकल्प उन्हें घने, स्वावलंबी वनों में परिवर्तित करने की दिशा में एक ठोस कदम है जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी इस सजीव विरासत से लाभान्वित हों सकेंगी।

सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, एक साधना है जिसे निरंकारी मिशन बखूबी निभा रहा है। मीडिया प्रभारी लादूलाल ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान में सेवादल की भाई बहन एवं संगत का विशेष योगदान रहा।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें