Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रणथंभौर सफारी के दौरान कैंटर का ब्रेकडाउन: अंधेरे जंगल में घंटों फंसे रहे पर्यटक

सवाई माधोपुर: रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर 6 में शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब जंगल सफारी पर निकले पर्यटक एक खराब कैंटर वाहन के कारण जंगल के बीच घंटों फंसे रह गए. इस कैंटर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे, जो बाघिन नूरी, लक्ष्मी और बादल के क्षेत्र में सफारी कर रहे थे. घटना के दौरान कैंटर का अचानक ब्रेकडाउन हो गया और वाहन ने पावर लेना बंद कर दिया. पर्यटकों ने जब गाड़ी को धक्का देने की कोशिश की तो ड्राइवर ने उन्हें नीचे उतरने से मना कर दिया. इसके बाद गाइड ने मदद लाने की बात कहकर कैंटर छोड़ दिया, लेकिन एक घंटे तक वापस नहीं लौटा.

वही केंटर में सवार महिला पर्यटक का एक ऑडियो रिकॉर्ड सामने आया जिसमें महिला ने बताया कि वे सभी लोग जंगल में जहां बादल और नूरी और लक्ष्मी बाघिन का एरिया जो पड़ता है हमारी गाड़ी वहां फंस गई है. महिला ने कहा कि गाड़ी 6 बजे की रुकी हुई थी. इसके बाद कैंटर में बैठे एक युवक ने जिप्सी में लिफ्ट लेकर एंट्री गेट तक गया ओर वन विभाग के मौजूद कर्मचारियों को अवगत कराया कि जंगल में एक कैंटर में महिलाएं बच्चे फंसे हुए है लेकिन वहां भी किसी ने उनकी कुछ नहीं सुनी. तब वहां एक कैंटर चालक को इसकी जानकारी दी ओर अंदर जाने की बात कही और जब ड्राइवर ने अंदर जाने के लिए पैसे की डिमांड की. काफी देर मशक्कत के बाद एक बिना लाइट वाला कैंटर टॉर्च की रोशनी में वहां भेजा गया. जिसके बाद पर्यटकों को जंगल से बाहर निकाला गया.

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें