बाड़मेर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से रविवार को जिले में दो पारियों में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा कराई गई. पहली पारी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी. 16 परीक्षा केन्द्रों पर 5016 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. पहली पारी की परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए.
एक दरगाह जहां मनाई गई जन्माष्टमी, 3 दिन तक कान्हा के लिए भजन-कीर्तन
पहली पारी का पेपर देकर लौट रहे अभ्यर्थी झुंझार सिंह ने बताया कि जनरल नॉलेज के सवाल ज्यादा कठिन नहीं थे. हिंदी के सवाल भी आसान थे. आज का पेपर कुल मिलाकर सरल था. इस पेपर की मेरिट भी ज्यादा जाएगी, क्योंकि पहले के पेपर की तुलना में इस बार बेहद सरल पेपर था. रत्ना सारण ने बताया कि आज जो पहली पारी का पेपर का लेवल अच्छा था. इससे पहले आरएएस प्री का पेपर दे चुकी हैं. पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर 4 माह से तैयारी में कर रही थी. ऐसे में आज का पेपर अच्छा था.
दरअसल, पटवारी सीधी भर्ती 2025 के जिले में आयोजन को लेकर जिला प्रशासन कई दिन से तैयारी में जुटा था. परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. अभ्यर्थियों को गहन जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया.




















