जयपुर: राजधानी के मुरलीपुरा थाना इलाके में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ. यहां गाड़ी की टक्कर और विवाद के बाद एक युवक की कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी चंद्रशेखर के रूप में हुई है, जो जयपुर में मजदूरी करता था.
झगड़े के बाद भड़की हिंसा: एडिशनल डीसीपी वेस्ट आलोक सिंघल के मुताबिक शनिवार शाम को स्कॉर्पियो में सवार होकर करीब 4-5 युवक के मुरलीपुरा से होते हुए सीकर रोड की तरफ जा रहे थे. सीकर रोड के पास रोड नंबर 5 पर स्कॉर्पियो गाड़ी एक कार से भिड़ गई. इसके बाद स्कॉर्पियो में सवार 4-5 युवक बाहर निकले और लाठी-डंडों से दूसरी कार के शीशे तोड़ दिए. इस हरकत से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्कॉर्पियो सवार लोगों को को घेर लिया. इसी दौरान भागने के प्रयास में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने गाड़ी भीड़ पर चढ़ा दी और मजदूर चंद्रशेखर को कुचल दिया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पति से फोन पर बात करने के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, आखिर क्या रही वजह…
घटना CCTV में कैद: पूरा मामला पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि स्कॉर्पियो चालक ने युवक को बेरहमी से कुचल दिया. डीसीपी वेस्ट आलोक सिंघल ने बताया कि गाड़ी के नंबर और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
चित्रकूट में एक्सयूवी ने रिटायर्ड कैप्टन को रौंदा: वहीं, दूसरी घटना जयपुर के चित्रकूट इलाके में हुई. 15 अगस्त की सुबह एक महिला चालक की तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन को रौंद दिया. वे साइकिल से मॉर्निंग वॉक के लिए नगर स्टेडियम जा रहे थे. हादसे के बाद महिला गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गई. गंभीर हादसे में कैप्टन की मौत हो गई.




















