Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उप मुख्यमंत्री दीया बोलीं- हमें विरासत में मिली टूटी सड़कें और क्षतिग्रस्त स्कूल भवन

भीलवाड़ा: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को यहां कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोला. एक दिन के दौरे पर आईं दीया कुमारी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले हमें विरासत में टूटी सड़कें, टूटी स्कूल इमारतें और बदहाल व्यवस्था मिली थी. हम इसे सही करने में जुटे हैं. इसके लिए समय देना होगा. प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावे के लिए हमारी सरकार नवाचार कर रही है. इससे पहले गुलाबपुरा पहुंचने पर विधायक जब्बर सिंह सांखला व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री दीया का स्वागत किया गया. डिप्टी सीएम ने गुलाबपुरा में महिला एवं बाल विकास, सावर्जनिक निर्माण और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली.

बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मीडिया से कहा कि प्रदेश में पर्यटन बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए. मानसून टूरिस्ट के लिए आफ सीजन माना जाता है, लेकिन हम अधिकाधिक सैलानी यहां लाने के प्रयास कर रहे हैं. हमारी सरकार धरातल पर काम करती है. मैं हर जिले में बैठक लूंगी, तभी असली स्थिति सामने आएगी.हमारे सारे मंत्री ग्राउंड रिपोर्ट जानने जिलों में जा रहे हैं.

Advertisement Box

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि हमने क्वालिटी कंट्रोल रूम व सुगम यात्रा के माध्यम से डीएलपी सड़कों का निरीक्षण कराया तो कई चीजें सामने आई. हमारी सरकार को डेढ़ साल हुआ है. हमें विरासत में टूटी सड़कें व स्कूल बिल्डिंग और बदहाल व्यवस्था मिली थी, जिसे दुरस्त कर रहे हैं. इसमें थोड़ा समय लगेगा. इस दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक सांखला, लालाराम बैरवा और लादूलाल पितलिया, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, पूर्व पालिकाध्यक्ष करतार सिंह आदि मौजूद थे.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें