Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिण्डोली में पेट्रोल पंप पर हंगामा: बजरी माफियाओं ने कर्मचारियों पर किया धारदार हथियारों से हमला

बूंदी : जिले के हिण्डोली में देवजी का थाना पेट्रोल पंप पर बड़ा बवाल हो गया. बजरी माफियाओं और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. देखते ही देखते पेट्रोल पंप रणभूमि में बदल गया. बजरी माफियाओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि हथियारों के साथ हमला कर दिया गया धारदार हथियारों से हुए हमले में तीन पंप कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

हिण्डोली थाना प्रभारी सहदेव मीणा के अनुसार पेट्रोल भरवाने के दौरान लाइन को लेकर विवाद हुआ. गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा हिंसक हो गया और बजरी माफिया गुट ने पंप कर्मचारियों पर हमला कर दिया. सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस 108 मौके पर पहुंची और घायलों को हिण्डोली अस्पताल पहुंचाया गया.

Advertisement Box

कर्मचारियों को कमरे में बंदकर पीटा : घायल कर्मचारियों धनराज और महेंद्र ने बताया कि आरोपी जल्दबाजी में पेट्रोल भरवाने की जिद कर रहे थे. मना करने पर विवाद इतना बढ़ा कि कुछ देर बाद करीब तीन दर्जन लोग पंप पर आ धमके. आरोप है कि आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला किया और मारपीट कर कर्मचारियों को पंप के कमरे में बंद कर दिया.

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस : घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. महज एक घंटे में ही पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोच लिया. थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि अभी आरोपियों को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है. जैसे ही पंप कर्मचारियों की रिपोर्ट दर्ज होगी, आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

लंबे समय तक मचा हड़कंप : घटना के चलते देर रात तक पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा. आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. फिलहाल पुलिस बल मौके पर तैनात है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी पेट्रोल भरवाने पहुंचे और लाइन में घुसने लगे. कर्मचारियों ने रोका तो पहले गाली-गलौज, फिर धक्का-मुक्की और फिर मारपीट शुरू हो गई.

गैंगस्टर स्टाइल में पहुंचे माफिया : कुछ देर बाद मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया. करीब तीन दर्जन बजरी माफिया धमकते हुए पंप पर आ गए. आरोपी देखते ही देखते पम्प कर्मचारियों पर टूट पड़े.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें