Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारतीय जैन संघटना राजस्थान का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आज से भीलवाड़ा में

बीजेएस से जुड़कर सदस्य शैक्षिक पहल, सामाजिक विकास और आपदा प्रतिक्रिया के क्षेत्रों में कर रहे हैं कार्य: श्रवण दुगड़

बीजेएस ने विगत 7 माह में 203 प्रोजेक्ट पूर्व कर विशेष उपलब्धि हासिल की है

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सकल जैन समाज के राष्ट्रीय संगठन भारतीय जैन संघटना का प्रांतीय अधिवेशन श्निश्चय – प्रतिज्ञा से पुरुषार्थ की ओरश् 17 व 18 अगस्त को शहर के यश विहार में आयोजित होने जा रहा है। जिसमे शहर के गणमान्य जनप्रतिनिधि, भामाशाहों सहित बीजेएस के केन्द्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

अधिवेशन में बीजेएस के राजस्थान प्रान्त के विभिन्न चेप्टर्स से लगभग 400 सदस्य संभागी बनेंगे। यह जानकारी बीजेएस के प्रांतीय अध्यक्ष श्रवण दुगड़ ने यश विहार में आयोजित प्रेस वार्ता में देते हुए कहा कि यह अधिवेशन भविष्य की दिशा तय करेगा। प्रांतीय अध्यक्ष श्रवण दुगड़ ने बताया कि वर्ष 1985 में स्थापित भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) के 12 राज्यों में 1000 से ज्यादा चेप्टर में 70 हजार से ज्यादा सदस्य जुड़कर विश्व कल्याण की भावना के साथ शैक्षिक पहल, सामाजिक विकास और आपदा प्रतिक्रिया के क्षेत्रों में अग्रणी रहते हुए कार्य कर रहे हैं। वर्षों से बीजेएस की उत्कृष्ट उपलब्धियों को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा मान्यता और सम्मान दिया गया है। दुगड़ ने बताया कि बीजेएस के विशिष्ट उपक्रम स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप्स के माध्यम से 18 वर्षों में देशभर से समाज की 12 लाख बेटियों का सक्षमीकरण कर उन्हें जागरूक किया जा चुका है।

भीलवाड़ा में भी अभी तक 12 हजार से ज्यादा बेटियों को प्रशिक्षण मिल चुका है। राजस्थान में सबसे ज्यादा स्मार्ट गर्ल कार्यशाला भीलवाड़ा में होने से प्रांत स्तर पर स्मार्ट गर्ल सिटी अवार्ड दिए जाने के साथ ही बेस्ट ट्रेनर के अवॉर्ड से भीलवाड़ा की ट्रेनर मधु लोढ़ा को नवाजा जा चुका है।

बीजेएस के प्रांतीय महामंत्री आतिश लोढ़ा ने कहा कि राजस्थान में 45 चेप्टर 17 महिला शाखाओं और 6 युवा शाखाओं सहित संचालित है। बीजेएस ने विगत 7 माह में 203 प्रोजेक्ट पूर्व कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। बीजेएस के भीलवाड़ा शाखा अध्यक्ष अनिल कोठारी ने बताया किअधिवेशन का उद्घाटन 17 अगस्त प्रातः 9.30 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके बाद परिचय एवं स्वागत सत्र का शुभारम्भ नवकार महामंत्र के साथ किया जाएगा।

इस दौरान अतिथियों के उद्बोधन के साथ बीजेएस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा स प्रातः 11.15 बजे से द्वितीय सत्र मे आमंत्रित विशेषज्ञों के उद्बोधन, स्नेप शॉट, डिजिटल गुरुवाणी सहित अतिथियों एवं भामाशाहों का सम्मान, दोपहर 2.15 बजे तृतीय सत्र में बीजेएस के विभिन्न चौप्टर्स की प्रस्तुति, कार्यकर्ताओं की क्षमता पर चिंतन, महिला शाखा का विशेष सेशन, सायं 4.30 बजे प्रारंभ चतुर्थ सत्र में युवा शाखा, प्रांतीय टीम एवं प्रोजेक्ट हेड के विशेष सेशन के साथ ओपन हाउस का कार्यक्रम रहेगा। अंतिम सत्र में सायं 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

महिला शाखा अध्यक्ष मधु लोढ़ा ने बताया कि अधिवेशन के द्वितीय दिवस 18 अगस्त को प्रथम सत्र में प्रातः 6 बजे सामयिक साधना एवं अहिंसा वाक, प्रातः 9 बजे से द्वितीय सत्र के रूप में आइस ब्रेकिंग सेशन, बीटूबी मीटिंग, प्रातः 10.30 बजे से तृतीय सत्र में बीजेएस की नेशनल एमडी का विशेष उद्बोधन, पैनल डिस्कशन, चौप्टर प्रजेंटेशन राउंड वन, दोपहर 1.45 बजे से चतुर्थ सेशन मे चौप्टर प्रजेंटेशन का राउंड टू, रीजनल कमीट्मेंट्स और ओपन हाउस आयोजित होगा।

अधिवेशन के पांचवे और अंतिम सत्र में अवार्ड सेरेमनी, महत्वपूर्ण घोषणाएं, ओपन नेटवर्किंग आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रेसवार्ता में प्रांतीय संरक्षक राजेंद्र गोखरू, भीलवाड़ा शाखा संरक्षक आरएल टुकलिया ने भी विचार व्यक्त किए। युवा शाखा अध्यक्ष राजकुमार लोढ़ा यूथ विंग प्रोजेक्ट की जानकारी दी। शाखा मंत्री अरविंद झामड़ ने प्रेस वार्ता का संचालन किया। महिला शाखा अध्यक्ष मधु लोढ़ा ने आभार व्यक्त किया।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें