Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आपसी रंजिश में उमेद स्टेडियम के पास फायरिंग, चार दिन में दूसरी वारदात

जोधपुर: शहर में अपराधियों की फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शनिवार को उमेद स्टेडियम के पास चांद और सोहेल अपनी स्कूटी के साथ खड़े थे. तभी महामंदिर और उदयमंदिर के रहने वाले बदमाश बाबू, बंटी और एनसीआर वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी. घटना के मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

फायरिंग के शिकार चांद और सोहेल ने बताया कि उनके एक साथी की पहले से बदमाशों के साथ अदावत चल रही थी. वे अपने साथी के साथ एक दिन पहले बदमाशों से बातचीत करने गए थे, लेकिन वहीं से रंजिश और बढ़ गई. इसी वजह से जब शनिवार को वे स्टेडियम के पास खड़े थे, तो बदमाशों ने देखते ही गोली चला दी. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए. शुरुआती जांच में दो गैंगों की आपसी रंजिश को वजह माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है.

Advertisement Box

महामंदिर फायरिंग का भी नहीं खुला राज: इधर तीन दिन पहले महामंदिर इलाके में हुई फायरिंग का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इस घटना में घायल युवती को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन आरोपियों का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जरूर जुटाए हैं, मगर फायरिंग करने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

दोनों थानाधिकारियों को नोटिस: पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि शहर में कई पर भी फायरिंग से जुड़ी घटना होने पर संबंधित थानाधिकारी को 17 सीसी नोटिस दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि महामंदिर क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में थाना अधिकारी को नोटिस दिया जा चुका है, जबकि आज हुई उदय मंदिर क्षेत्र में फायरिंग के मामले में भी थाना अधिकारी को नोटिस भेजा जा रहा है. पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें