Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘लोग डर के साए में जी रहे और अपराधी बेखौफ’, हुड्डा ने सैनी सरकार को घेरा

बहादुरगढ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने नायब सरकार को पूरी तरह विफल बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को धमकियां मिल रही है और अपराधी बेखौफ हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। हुड्डा शनिवार को बहादुरगढ़ में कांग्रेस नेता सतपाल राठी के भाई के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। सतपाल राठी के भाई सत्यवान का ड्यूटी के दौरन ह्र्दयगति रुकने से निधन हो गया था।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार को घेरते हुए कहा कि ये सरकार पूरी तरह से विफल है। लोगों को आए दिन धमकियां मिल रही हैं। जनता डर के साए में जी रहे हैं, वहीं अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। हरियाणा में भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।

Advertisement Box

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जीएसटी के सरलीकरण के बयान पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि खाद, बीज और कीटनाशक पर जीएसटी कम करना चाहिए। अभी फिलहाल घोषणा हुई है देखते हैं असल में होता क्या है। इस दौरान हुड्डा के साथ बहादुरगढ के पूर्व विधायक राजेन्द्र जून भी मौजूद रहे।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें