Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यमुना नदी में अचानक से फट गई गैस पाइपलाइन, 35 फीट ऊपर उठा पानी, टला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शनिवार को बड़ा हादसा होत होते टल गया. दरअसल, यमुना नदी के पास से गुजर रही गैस पाइपलाइन जोरदार धमाके के साथ फट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि नदी का पानी करीब 30 से 35 फीट ऊपर तक उछल गया. अचानक उठते पानी के फव्वारे और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई.

यह घटना बागपत के काठा और मविकला गांव के पास हुई है. बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की यह गैस पाइपलाइन दादरी, नोएडा से होते हुए हरियाणा के पानीपत तक बिछी हुई है. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि पाइपलाइन किसी भारी पत्थर या तेज दबाव की वजह से फटी होगी. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां जुट गए और कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही.

Advertisement Box

पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही, एंबुलेंस भी घटनास्थल पर तैनात की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत दी जा सके. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया और तुरंत कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी और पाइपलाइन को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कराई.

बड़ा हादसा होने से टला

राहत की बात यह रही कि समय रहते गैस सप्लाई बंद कर दिया गया. इससे किसी बड़े हादसे या जनहानि की आशंका टल गई. फिलहाल विशेषज्ञों की टीम पाइपलाइन की मरम्मत और तकनीकी जांच में जुटी हुई है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके और पानी के फव्वारों ने लोगों को दहशत में डाल दिया था.

एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह पानीपत-दादरी पाइप लाइन अचानक फट गई. फिलहाल, पाईप लाइन के गैस सप्लाई को बंद कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि कोई भी नुकसान नहीं हुआ है. पाइपलाइन फटने के बाद नदी में उठे पानी के ऊंचे फव्वारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें