Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंत्री जोगाराम पटेल का गहलोत पर पलटवार, बोले-दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति अच्छी बात नहीं…

जयपुर: जोधपुर में रेजिडेंसी रोड पर हुई दुर्घटना और राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती बच्चों पर सियासी गरमा गरमी तेज हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को प्रदेश सरकार की ओर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जोड़कर निशाना साधा तो संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल पलटवार पर उतर आए. पटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत को सुर्खियां बटोरने की पुरानी आदत है. उन्होंने तो जोधपुर को उसके हक से वंचित रखा. पटेल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राजनीति अच्छी बात नहीं है. घटना को मुख्यमंत्री के जोधपुर प्रवास से जोड़ने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें.

गहलोत ने जोधपुर को हक से वंचित रखा: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जोधपुर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह से जोधपुर और सीमावर्ती जिलों में उत्साह है. गहलोत 15 साल मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने जोधपुर को इस हक से वंचित रखा. पूर्व सीएम गहलोत को जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए था, लेकिन उन्हें तो राजनीति करनी है. सुर्खियां बटोरने के लिए राजनीति करना उनकी पुरानी आदत है. मंत्री पटेल ने कहा कि जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता से ईर्ष्या स्वाभाविक है. ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर अद्भुत ड्रोन शो सालों तक याद किया जाएगा. उस शो की चमक से बॉर्डर पार कुछ की आंखें चौंधिया गई, लेकिन राजनीति करने से कभी नहीं चूकने वाले इस मौके पर भी बाज नहीं आए. पटेल ने कहा, स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत होता है, लेकिन गहलोत ने साल 2023 में राजकीय कार्यक्रम को घोषणा दिवस बना दिया था. एक करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी, लेकिन लोगों को कुछ नहीं मिला.

Advertisement Box

दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राजनीति अच्छी बात नहीं: संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में रेजिडेंसी रोड पर हुई दुर्घटना में एक बच्चे की मृत्यु को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. पटेल ने कहा कि यह घटना शुक्रवार सुबह 05ः30 बजे हुई. इसे मुख्यमंत्री के जोधपुर प्रवास से जोड़ने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें. सीएम भजनलाल शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सांसद और विधायक को पीड़ित के परिजनों के पास भेजा. सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को संविदा पर नौकरी का आश्वासन दिया. जोधपुर पुलिस ने तुरंत डंपर चालक को निरूद्ध कर लिया था.

ये कहा था पूर्व सीएम ने X: बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने X पर लिखा था कि जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे एक छात्र की दुर्घटना में मृत्यु एवं तीन छात्रों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद है. ईश्वर से मृतक छात्र लोकेन्द्र की आत्मा की शांति और परिजनों को हिम्मत देने के साथ घायल छात्रों को जल्द स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं. दूसरी X पोस्ट में गहलोत ने लिखा कि जोधपुर से मिल रही सूचनाओं के अनुसार राज्य सरकार की ओर से राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अव्यवस्थाओं से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मीडिया के अनुसार 15 से अधिक बच्चों को डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. कई लोगों को एंट्री पास के बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया. सड़क दुर्घटना में एक बालक की मृत्यु के बाद भी सरकार और प्रशासन की असंवेदनशीलता देखने को मिली. एक राष्ट्रीय पर्व के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में इस तरह की परिस्थितियां बन जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार को इससे सबक लेकर भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करनी चाहिए.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें