Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता ठल्ले-ठलुआ, विरोध के अलावा कोई काम नहीं

अलवर: प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर तंज कसा. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को ठल्ले एवं ठलुआ बताया. शर्मा बोले, उनके नेताओं के पास कोई काम नहीं है. उनका एक ही काम रह गया, बेवजह विरोध करना. विपक्ष को सरकार के गलत कार्यों का पुरजोर विरोध करने का हक है, लेकिन विरोध तथ्य परक होना चाहिए और हर विकास कार्य का विरोध करने के बजाय उनमें कमी निकाल कर सुधार के सुझाव देने चाहिए.

वन मंत्री संजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के पास अब कोई काम नहीं बचा. बिना काम का दिमाग शैतान का दिमाग होता है. हर विकास के काम में विरोध उनकी सोच बन गई है. स्वस्थ परम्परा होनी चाहिए, जो सरकार के गलत काम का विरोध करे और सारगर्भित सुझाव दें, लेकिन कांग्रेस के पास केवल विरोध करने का कार्य बचा है. कांग्रेस अब खैरथल-तिजारा जिले का नाम भर्तृहरि नगर करने का विरोध कर रही है. मंत्री ने आरोप लगाया कि इससे पहले कांग्रेस ने रामसेतु को काल्पनिक बताया और भगवान राम के अस्तित्व को नकारा. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का कांग्रेस ने बहिष्कार किया. जनता सब देख रही है, लेकिन बोलती नहीं है बल्कि वक्त आने पर जवाब देती है.

Advertisement Box

अब चुनाव आयोग पर अंगुली : वन मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब देश की सर्वोच्च संस्थाओं पर अंगुली उठा रही है. पहले कांग्रेस ईवीएम पर अंगुली उठाती थी, लेकिन अब चुनाव प्रक्रिया के बहाने चुनाव आयोग पर अंगुली उठा रही है. कांग्रेस के लिए जहां चुनाव जीतती है. वहां ईवीएम और चुनाव आयोग सही हो जाते हैं और जहां हारती है, वहां ईवीएम व चुनाव आयोग में कमी हो जाती है. लोकतंत्र में सबके पास मत देने का अधिकार है और जनता जिसे चाहती है, उसे जिताकर भेजती है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई साल देश पर राज किया. इस दौरान देश को पीछे करने का काम किया. मंत्री ने कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार बताया. कहा कि देश में सत्ता से कांग्रेस को करीब 11- 12 साल हो गए, जो इन्हें पच नहीं रहा.

सरिस्का के सीटीएच का दायरा बढ़ रहा: वन मंत्री शर्मा ने कहा कि सरिस्का टाइगर रिजर्व के सीटीएच का एरिया घटा नहीं, बल्कि बढ़ा है. आने वाले समय में सरिस्का, रणथंभौर सहित प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व में वन्यजीव और वन क्षेत्र भी सुरक्षित रहेंगे. वन क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों के अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा कि वे इस मुद्दे पर तथ्यहीन बात के बजाय तार्किक बातें करें. मंत्री ने कहा कि सीटीएच के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी की आवश्यकता थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सरिस्का के समीप होने वाले खनन को बंद किया गया और आगे भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही यहां खानें शुरू हो सकेंगी.

घुसपैठिए कर रहे देश को अस्थिर: वन मंत्री शर्मा ने आरोप लगाया कि देश में एक ओर घुसपैठिए घुस रहे हैं, वहीं इंडिया गठबंधन के घुसपैठिए भी देश को अस्थिर कर रहे हैं. वे नहीं चाहते कि भारत मां उत्कर्ष पर पहुंचे. उन्होंने अमरीका राष्ट्रपति ट्रंप के भारत पर लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने अपने भाषणों में भारत की अर्थव्यवस्था को दिवालिया बताने का काम किया. यह नया भारत है और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में भारत के 140 करोड़ लोगों की ताकत के बल पर अमरीका अपने घुटने टेकेगा.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें