Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रेन में फंसाई दुल्हन, 1 लाख में किया सौदा और… बनारस में दूल्हे के साथ मिलकर अल्ताफ कर गया कांड

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक युवती को शादी के लिए 1 लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है. युवती ने अल्ताफ नामक शख्स पर शादी के लिए बेचने का आरोप लगाया है. मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है. मामला सत्यम नगर कालोनी लंका भगवानपुर का है.

पीड़िता ने बताया कि मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में उसे रखा गया और शादी के लिए कोर्ट ले जाने की कोशिश की गई, किसी तरह युवती थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी. पीड़िता नेहा (बदला हुआ नाम) ने बताया- नौ जुलाई की शाम चार बजे मैं अपनी दीदी के घर कायमगंज जाने के लिए निकली थी. मुझे ट्रेन में अल्ताफ निवासी मिर्जापुर मिला. उसने मुझसे बातचीत शुरू की. फिर हमारे बीच दोस्ती हो गई.

Advertisement Box

पति का मर्डर कर पहुंची जेल, वहां मिला नया आशिक, बाहर आई तो ससुर को भी मार डाला… सनकी बहू बबली की कहानी

नेहा ने बताया- बातचीत के दौरान अल्ताफ ने मुझे कहा कि मेरे साथ फर्रुखाबाद चलो. मैं भी उसकी बातों में आ गई. फिर हम आगरा उतर गए. लेकिन आगरा से कोई गाड़ी नहीं मिली तो अल्ताफ के साथ मैं कायमगंज जाने के लिए मैनपुरी आ गई, मैनपुरी में अल्ताफ रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर मुझे लेकर उतर गया. वहां से वह मुझे करहल थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर ले आया. जहां वो हृदेश नाम के लड़के से शादी की बात करने लगा.

हृदेश का रिश्तेदार रामनिवास पाल निवासी शहादतपुर भी शादी की बात करने का दबाव बनाने लगा. 11 अगस्त को ये तीनों मुझे कोर्ट में शादी कराने के लिए करहल तहसील ले आए. पीड़िता का कहना है कि वह शादी नहीं करना चाहती. इसलिए उसने शादी का विरोध किया. तब रामनिवास पाल ने कहा कि अल्ताफ एक लाख रुपये में तुम्हें बेचा है. युवती किसी तरह वहां से उन्हें चकमा देकर भाग निकली. फिर सीधे थाने पहुंची.

इस दिवाली बड़ा तोहफा, GST में होंगे बदलाव… लाल किले से PM की घोषणा

युवती का करवाया मेडिकल

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अल्ताफ, रामनिवास पाल और हृदेश के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे. पीड़िता का भी मेडिकल कराया जा रहा है. उसे मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें